By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अटल पथ के बाद अब पटना में एक और नई स्मार्ट सड़क…नवीन सिन्हा पथ से सीधे उत्तर बिहार जाना आसान

Amit Dubey
Last updated: May 11, 2026 12:59 pm
By Amit Dubey 225 Views
Share
3 Min Read
पटना, स्मार्ट रोड, नवीन किशोर पथ, अटल पथ, मंदिरी नाला, उत्तर बिहार
SHARE

राजधानी पटना के मध्य क्षेत्र में जाम की समस्या से जूझने वाले लाखों लोगों के लिए आज सोमवार का दिन खास होने जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी मिशन की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मंदिरी नाला स्मार्ट रोड को आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आम लोगों के लिए लोकार्पित कर देंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। इस सड़क को आधिकारिक रूप से ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जाना जाएगा। अटल पथ के बाद यह राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम बताया जा रहा है।

Contents
नितिन नवीन के लिए खास अवसरबेली रोड से मरीन ड्राइव तक सीधा सफर
- Advertisement -

नितिन नवीन के लिए खास अवसर

इस परियोजना का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है। नितिन नवीन के लिए यह एक भावुक पल है, क्योंकि उनके पिता ने वर्ष 2004 में इस नाले को ढंककर सड़क बनाने का सपना देखा था। नितिन नवीन ने खुद इस परियोजना की आधारशिला दिसंबर 2021 में रखी थी और आज यह सपना हकीकत बनकर जनता के सामने है। यह परियोजना केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक स्मार्ट अर्बन कॉरिडोर है। सड़क के नीचे आरसीसी बॉक्स ड्रेन बनाया गया है, जिसकी छत को रखरखाव के लिए आसानी से खोला जा सकता है। इससे बरसात के दिनों में पटना के मध्य क्षेत्रों (वार्ड 21, 24, 25, 26 और 27) में जलजमाव की पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। सड़क पर सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं।

बेली रोड से मरीन ड्राइव तक सीधा सफर

मंदिरी नाले के ऊपर बनी दो लेन की 1289 मीटर लंबी यह नवीन किशोर सिन्हा स्मार्ट सड़क पटना की लाइफलाइन कहे जाने वाले नेहरू पथ (बेली रोड) को सीधे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और अशोक राजपथ से जोड़ती है। आयकर गोलंबर से बांसघाट होते हुए यह सड़क जेपी गंगा पथ तक जाती है, जिससे उत्तर बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अब गांधी मैदान या फ्रेजर रोड के जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी। इस मार्ग के शुरू होने से बेली रोड, बुद्ध मार्ग और फ्रेजर रोड पर ट्रैफिक का दबाव 30% तक कम होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं पहले जहां बेली रोड से गांग पथ जाने के लिए लगभग 30 मिनट तक का समय लगता था, अब यह दूरी तीन से चार मिनट में पूरी होगी।

TAGGED: अटल पथ, उत्तर बिहार, नवीन किशोर पथ, पटना, मंदिरी नाला, स्मार्ट रोड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

नवादा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में 15 अगस्त…

By Swatva
बिहारी समाज

राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय से राष्ट्र के 80 वां…

By Swatva
संस्कृति

कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?

आज भी जीवित है अखंड भारत का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पूर्व…

By K.K Ojha
बिहारी समाज

तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त

नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?