By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन, जल्द मिलेगी 2 नए स्टेशनों की सौगात

Amit Dubey
Last updated: April 27, 2026 1:08 pm
By Amit Dubey 127 Views
Share
3 Min Read
पटना मेट्रो, ट्रायल रन, भूतनाथ, मलाही पकड़ी, 2 नए स्टेशन
SHARE

राजधानी पटना में भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन आज सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए CMRS की एक टीम पटना पहुंची है। इस दौरान पटना में मेट्रो के दो नए स्टेशनों-खेमनीचक और मलाही पकड़ी का निरीक्षण किया जाएगा। यह टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद पटना मेट्रो के प्राथमिक फेज के सभी स्टेशनों तक मेट्रो का उद्घाटन कर दिया जाएगा और परिचालन होने लगेगा। इसको लेकर आज 27 अप्रैल को मेट्रो रेल सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके बाद कल 28 अप्रैल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल हो जाएगी।

- Advertisement -

6.107 किलोमीटर लंबे पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में छह अक्टूबर 2025 से आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच 2.9 किलोमीटर में मेट्रो चल रही है। मलाही पकड़ी तक मेट्रो का आवागमन शुरू होते ही प्राथमिक कॉरिडोर का परिचालन पूरा हो जाएगा। आज का यह ट्रायल भूतनाथ से खेमनीचक होते हुए मलाही पकड़ी तक किया जाएगा। इस रूट की लंबाई करीब 2.75 किलोमीटर है, जहां मेट्रो की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को परखा जाएगा। अगर आज के निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया, तो जल्द ही इन दोनों नए स्टेशनों के साथ मेट्रो सेवा शुरू करने की तारीख तय कर दी जाएगी. इससे शहर में मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा।

फिलहाल इस समय पटना मेट्रो सीमित रूट पर ही चल रही है, लेकिन इस नए सेक्शन के जुड़ने के बाद कुल दूरी बढ़कर करीब 6 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी। इससे पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इस विस्तार के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर कंकड़बाग और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा और साथ ही शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। वहीं दूसरी तरफ पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच बनने वाला पहला टनल अगले महीने तक तैयार होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली टनल की बोरिंग मशीन राजेंद्र नगर इलाके में रेलवे ट्रैक को सफलतापूर्वक पार कर चुकी है। अब उसे स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 150 मीटर की खुदाई और करनी है। वहीं दूसरी TBM को अभी लगभग 350 मीटर की दूरी तय करनी है, जिसके बाद वह भी स्टेशन तक पहुंच जाएगी।

TAGGED: 2 नए स्टेशन, ट्रायल रन, पटना मेट्रो, भूतनाथ, मलाही पकड़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान

अरवल - ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एसोसिएशन एवं बिहार केमिस्ट एंड…

By Swatva
बिहारी समाज

अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ

अरवल - भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत…

By Swatva
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

दिनदहाड़े घर में घुसकर दंपति पर हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

पटना : बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?