By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना मेट्रो अब ISBT से कंकड़बाग तक, मलाही पकड़ी स्टेशन से CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया सफर

Amit Dubey
Last updated: July 2, 2026 1:24 pm
By Amit Dubey 26 Views
Share
3 Min Read
पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, ISBT, कंकड़बाग, CM सम्राट, सफर शुरू
SHARE

पटना में कंकड़बाग के मलाही पकड़ी तक मेट्रो का सफर शुरू हो गया है। आईएसबीटी से अब आप सीधे मलाही पकड़ी आ सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार को मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मेट्रो स्टेशन की वजह से कंकड़बाग और राजेंद्रनगर में रहने वाले लोगों को आईएसबीटी जाने में काफी सहूलियत होगी। उद्धाटन के बाद सीएम ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर भी किया। इसके साथ ही पटना शहर के अंदर वास्तव में मेट्रो अब जाकर पहली बार चली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी मेट्रो सफर का आनंद लिया। आज सुबह मलाही पकड़ी स्टेशन का भ्रमण करने के बाद एस्केलेरेटर के जरिए सभी नेता प्लेटफॉर्म तक पहुंचे और फिर मेट्रो का सफर शुरू हुआ।

- Advertisement -

विदित हो कि अब तक मेट्रो पटना के न्यू बाइपास पर दौड़ रही थी। अब बाइपास से सटे मलाही पकड़ी स्टेशन तक सेवा शुरू हो गई है। जानकारी में बताया गया कि मलाही पकड़ी-आईएसबीटी का किराया 30 रुपये रखा गया है। अब तक आईएसबीटी-भूतनाथ रोड का सफर 15 रुपये में हो रहा था। आईएसबीटी बैरिया से मलाही पकड़ी कंकड़बाग तक पटना मेट्रो के सफर में बीच के एक स्टेशन पर यह नहीं रुकेगी। सीएम भी जब यात्रा के लिए बैठे तो यही उद्घोषणा सबसे पहले हुई। क्योंकि पटना मेट्रो का खेमनीचक स्टेशन अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। महाली पकड़ी स्टेशन पहले 15 जनवरी के बाद से शुरू होने वाला था, लेकिन अब जाकर यह शुरू हो सका है। खेमनीचक स्टेशन के लिए आधिकारिक तौर पर फिलहाल 15 दिनों का समय कहा जा रहा है, लेकिन शुरू होने की तारीख आने के बाद ही कुछ पक्का कहा जा सकेगा। तब तक इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।

खेमनीचक स्टेशन के ही बाद में मेट्रो मीठापुर, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, करबिगहिया होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। अभी इन स्टेशनों और इसके रूट पर मेट्रो ट्रैक का काम शुरुआती दौर में भी ठीक से नहीं पहुंचा है। मालूम हो कि करीब 13,365 करोड़ की लागत से पटना मेट्रो का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। प्रथम फेज के पहले कॉरिडोर में 6 अक्टूबर 2025 को आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक करीब 3.2 किलोमीटर मेट्रो का परिचालन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू कराया था। अब करीब आठ महीने बाद 2 जुलाई को मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री के इस सफर के बाद आईएसबीटी से लेकर मलाही पकड़ी तक करीब छह किलोमीटर की दूरी में मेट्रो की सेवा आम यात्रियों को भी मिलने लगेगी।

TAGGED: CM सम्राट, ISBT, कंकड़बाग, पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, सफर शुरू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति-पत्नी का शव बंद कमरे से बरामद, मची सनसनी 
बिहारी समाज
बिजली विभाग की लापरवाही बरतते से ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा युवक झुलसा
बिहारी समाज
बिजली आपूर्ति की मांग को ले किया पथ जाम
बिहारी समाज
04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति-पत्नी का शव बंद कमरे से बरामद, मची सनसनी 
बिहारी समाज
बिजली विभाग की लापरवाही बरतते से ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा युवक झुलसा
बिहारी समाज
बिजली आपूर्ति की मांग को ले किया पथ जाम
बिहारी समाज
04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पति-पत्नी का शव बंद कमरे से बरामद, मची सनसनी 

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में बुधवार…

By Swatva
बिहारी समाज

बिजली विभाग की लापरवाही बरतते से ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा युवक झुलसा

नवादा : जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक के समीप…

By Swatva
बिहारी समाज

बिजली आपूर्ति की मांग को ले किया पथ जाम

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के भलुआही बाजार में बिजली…

By Swatva

04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

नवादा : श्री सुनील कुमार सुमन, जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि युवा,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?