By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पटना के जानीपुर थाने में तैनात अपर SHO घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी DySp पर तानी पिस्टल…हाथापाई और मारपीट

Amit Dubey
Last updated: May 14, 2026 11:57 am
By Amit Dubey 48 Views
Share
3 Min Read
निगरानी, गिरफ्तार, घूस, अपर SHO, जानीपुर ​थाना, पटना, DySp, तानी पिस्टल, हाथापाई, मारपीट
SHARE

राजधानी पटना के जानीपुर थाने में तैनात अपर थानाध्यक्ष SHO संजय सिंह को निगरानी टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान दारोगा संजय सिंह ने निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडेय पर अपनी सर्विस रिवाल्वर तान दी और उनके साथ सरेआम हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। लेकिन शीघ्र की निगरानी ब्यूरो की छापेमारी टीम में शामिल जवानों ने दारोगा को काबू में कर लिया। इसके बाद दारोगा के हाथों से रिश्वत वाले नोटों के पैकेट को बरामद कर उसके हाथ धुलवाए गए तो वे गुलाबी रंग के हो गए। केमिकल टेस्ट में हाथ गुलाबी होते ही अपर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Contents
शिकायत सत्यापन के बाद बिछाया ट्रैपघूस की रकम हाथ में आते ही दबोचा
- Advertisement -

शिकायत सत्यापन के बाद बिछाया ट्रैप

जानकारी के अनुसार जानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ एक शख्स ने निगरानी ब्यूरो से घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अपनी ही जमीन की अमीन से मापी के बावजूद घेराबंदी कराने में मदद की एवज में दारोगा 1 लाख की रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में कुछ बाहरी तत्व उसे घेराबंदी नहीं करने दे रहे थे। निगरानी विभाग के वरीय अधिकारियों ने इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गुप्त रूप से मामले का भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान जब रिश्वत मांगे जाने की बात पूरी तरह सच साबित हुई, तब निगरानी की टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

घूस की रकम हाथ में आते ही दबोचा

तय योजनानुसार शिकायतकर्ता रिश्वत के एक लाख रुपये लेकर जानीपुर थाना क्षेत्र में तय स्थान पर एडिशनल SHO संजय सिंह से मिलने पहुंचा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रुपयों से भरा पैकेट अधिकारी के हाथों में थमाया, ठीक उसी समय घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने अचानक दबिश दे दी और एडिशनल थानाध्यक्ष को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जाता है कि इस दौरान अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने का काफी प्रयास किया और निगरानी डीएसपी पर पिस्टल तान दी त​था हाथापाई करने लगे। लेकिन निगरानी अधिकारी के आगे उनकी एक नहीं चली तथा टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरुणोदय पांडे ने उन्हें काबू में करने के बाद गाड़ी में बिठाया और लेकर निकल गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरन लप्पड़-थप्पड़ भी चलानी पड़ी और पिस्टल भी निकालनी पड़ गई।

TAGGED: DySP, अपर SHO, गिरफ्तार, घूस, जानीपुर ​थाना, तानी पिस्टल, निगरानी, पटना, मारपीट, हाथापाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
बालू माफिया, ASI, चढ़ाया ट्रैक्टर, नवादा, नाजुक हालत, पटना रेफर
चौकीदार की हत्या के बाद अब नवादा में बालू माफिया ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, नाजुक हालत में पटना रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
NEET, पेपर लीक, CBI, छापा, पावापुरी, मेडिकल कॅलेज, सॉल्वर गैंग, सीक्रेट अड्डा
NEET 2026 पेपर लीक कांड में CBI का पावापुरी मेडिकल कॅलेज में छापा, सॉल्वर गैंग का सीक्रेट अड्डा मिला
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
मत्स्य पालकों के बीच व्हीलर आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री करायी गयी उपलब्ध
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
चुनाव

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकार की एक सीट के…

By Amit Dubey
बालू माफिया, ASI, चढ़ाया ट्रैक्टर, नवादा, नाजुक हालत, पटना रेफर
अपराध

चौकीदार की हत्या के बाद अब नवादा में बालू माफिया ने ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर, नाजुक हालत में पटना रेफर

थाने के सामने चौकीदार की हत्या के बाद अब नवादा में बालू…

By Amit Dubey
NEET, पेपर लीक, CBI, छापा, पावापुरी, मेडिकल कॅलेज, सॉल्वर गैंग, सीक्रेट अड्डा
अपराध

NEET 2026 पेपर लीक कांड में CBI का पावापुरी मेडिकल कॅलेज में छापा, सॉल्वर गैंग का सीक्रेट अड्डा मिला

NEET 2026 पेपर लीक कांड के सिलसिले में CBI और बिहार पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मत्स्य पालकों के बीच व्हीलर आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री करायी गयी उपलब्ध

अरवल - समाहरणालय परिसर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?