By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना, गया, बक्सर समेत 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस बार 2 अधिक मास होने से गर्मी तोड़ेगी रिकार्ड

Amit Dubey
Last updated: April 23, 2026 1:28 pm
By Amit Dubey 299 Views
Share
4 Min Read
11 जिला, हीट वेव, पटना, गया, बक्सर, अलर्ट, अधिक मास, गर्मी, रिकार्ड
SHARE

 बिहारमें इस साल अप्रैल माह से ही गर्मी झुलसाने लगी है और हीट वेब का असर दिखने लगा है। राज्य के अधिकतर जिलों में पारा 44 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज गुरुवार को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, अरवल, जहानाबद में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। तेज और गर्म पछुआ हवा चलने के साथ ही इन सभी 11 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। जबकि राज्य के बाकी जिलों में गर्मी सामान्य रहने के आसार हैं। जनकारी के अनुसार इस वर्ष दो जेठ मास यानी अधिक मास होने के कारण गर्मी का प्रकोप अधिक दिनों तक रहेगा। ऐसे में चालू वर्ष में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

- Advertisement -

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 अप्रैल से उत्तर और उत्तर पूर्वी बिहार में मौसम बदलने की संभावना जताई है। 24 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 और 26 अप्रैल को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, अरवल, जहानाबद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय को छोड़कर बाकी जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बक्सर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री, गया में 42.2 डिग्री और शेखपुरा में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अरवल में पारा 41.7 डिग्री, छपरा में 41.3 डिग्री और पटना में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जो लू जैसे हालात की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में दर्ज किया गया। वहीं पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 18.9 से 31.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। सारण जिले में अधिकतम हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस किया गया। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), भागलपुर और शेखपुरा जिलों में उष्ण लहर (लू) दर्ज की गई है। इससे लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।

 

- Advertisement -
TAGGED: 11 जिला, अधिक मास, अलर्ट, गया, गर्मी, पटना, बक्सर, रिकार्ड, हीट वेव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए

नवादा : खुद्दारी क्या होती है? यह कोई मोहम्मद नाफीस से सीखे।…

By Swatva

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण

अरवल - मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा पंचायत स्तर पर 19 मई,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?