By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रामनवमी पर्व को लेकर डीएम–एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Swatva
Last updated: March 18, 2026 10:39 am
By Swatva 40 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला समाहरणालय एवं महावीर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। डीएम एवं एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सभी पदाधिकारी सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 26 मार्च से ही दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सुदृढ़ बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही वीडियोग्राफी के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग कतारों में दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सके। नैवेद्यम काउंटरों की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन द्वारा मेडिकल कैंप, अस्थायी नियंत्रण कक्ष, एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की तैनाती के साथ “मे आई हेल्प यू” हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए वाटर एटीएम एवं टैंकर तथा चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम को स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। सभी स्ट्रीट लाइट को चालू रखने तथा इसके लिए 24×7 डेडिकेटेड टीम तैनात रहेगी। प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप गेट के पास वेंडिंग पर रोक रहेगी। पटना जंक्शन क्षेत्र में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसे समय रहते मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -

डीएम ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में आमजन 0612-2219810/2219234 या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों एवं महावीर स्थान न्यास समिति के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बेहतर समन्वय के साथ पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), नगर निगम के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: रामनवमी पर्व
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना
बिहारी समाज
बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना
बिहारी समाज
बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना

पटना ।। सत्यनारायण चतुर्वेदी ।। राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ

पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष में एक…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

पटना/पंडारक : पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पंडारक थाना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?