By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
स्वास्थ्य

पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर को हुआ कोरोना, बिहार में अलर्ट पर अस्पताल

Amit Dubey
Last updated: May 27, 2025 12:28 pm
By Amit Dubey 850 Views
Share
3 Min Read
कोरोना, पटना एम्स, जूनियर डॉक्टर, अलर्ट, बिहार
SHARE

पटना में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को एम्स पटना के एक जूनियर डॉक्टर समेत दो नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब सतर्क हो गया है। अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए, बिहार के अस्पतालों में भी सावधानी बरती जा रही है। पटना में दो नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार, पीड़ितों में से एक एम्स पटना के जूनियर डॉक्टर हैं। दूसरे, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 30 वर्षीय वैज्ञानिक हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों को जांच किट, मास्क, दवाएं, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अस्पतालों में आईसीयू बेड्स और ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीजों ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की है। दोनों संक्रमितों में से किसी का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। बता दें कि अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, बिहार सरकार सतर्क हो गई है। पटना समेत सभी जिलों के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सावधानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने उन्हें कुछ निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, आईजीआईएमएस में ऑक्सीजन वाले 12 बेड और आईसीयू के तीन बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

उधर खबर है कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,000 के आंकड़े के पार हो गई है। आधिकारिक डेटा से पता चलता है कि पिछले सप्ताह वायरस के कारण कम से कम सात मौतें हुई हैं। जांच में पता चला है कि अभी देश में कोविड-19 के दो नए सब-वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 सक्रिय है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इन्हें अभी तक ‘चिंताजनक’ नहीं, बल्कि ‘निगरानी वाले वेरिएंट’ की श्रेणी में रखा है। इन वेरिएंट्स से संक्रमित मरीजों में अधिकतर हल्के लक्षण देखे गए हैं, जैसे बुखार, खांसी और थकान। देश के 20 से अधिक राज्यों और शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, केरल, कर्नाटक आदि में मामले बढ़े हैं, बिहार में भी तीन मामले मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

TAGGED: अलर्ट, कोरोना, जूनियर डॉक्टर, पटना एम्स, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
चेन्नई, हत्या, बिहार, शेखपुरा, परिवार, 3 मौत, नालंदा
अपराध

चेन्नई में बिहार के एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, बोरी…नदी और कचरे के ढेर में मिले शव

बिहार के शेखपुरा जिलांतगर्त टाउन थानाक्षेत्र के पथलाफार गांव निवासी एक परिवार…

By Amit Dubey
बिजली, वितरण, बिहार, केंद्र, 'A' ग्रेड, यूपी-झारखंड, पछाड़ा
देश-विदेश

बिहार ने बिजली वितरण में यूपी-झारखंड को पछाड़ा, केंद्र ने दिया ‘A’ ग्रेड

बिजली वितरण के क्षेत्र में बिहार ने यूपी और झारखंड को पछाड़ते…

By Amit Dubey
विकास दर, 13 %, बिहार, GSDP, प्रति व्यक्ति, आय, बड़ी उछाल
अर्थ

बिहार के GSDP और प्रति व्यक्ति आय में बड़ी उछाल, विकास दर 13 प्रतिशत के पार

नीतीश सरकार के दौरान बिहार ने आर्थिक मोर्चे पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया…

By Amit Dubey
ठिठुरन, शीतलहर, मौसम, ऑरेंज अलर्ट, पछुआ हवा
बिहारी समाज

मकर संक्रांति तक बिहार में रहेगी ठिठुरन, बर्फीली पछुआ हवा से जीवन अस्त-व्यस्त

बिहार को अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?