By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

Z+ सिक्योरिटी के लिए खुद को धमकी दिलवाने में फंसे पप्पू यादव का पारा हाई, CBI से जांच कराएं… सांसदी छोड़ दूंगा

Amit Dubey
Last updated: December 4, 2024 1:30 pm
By Amit Dubey 964 Views
Share
6 Min Read
पप्पू यादव, Y +, सुरक्षा, बहाल, पटना, हाईकोर्ट
SHARE

केंद्र सरकार से Z+ सिक्योरिटी हासिल करने के लिए खुद को अपने ही लोगों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दिलवाने के आरोपों में फंसे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पारा हाई हो गया है और वे राज्य सरकार तथा बिहार पुलिस पर बिफर पड़े हैं। उन्होंने एक फेसबुक लाइव के जरिये वीडियो जारी कर सरकार और बिहार पुलिस को चैलेंज किया है कि अगर उनपर लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो वे अपनी सांसदी से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग कर दी है क्योंकि उन्हें बिहार पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।

Contents
गिरफ्तार शख्स का चौंकाने वाला खुलासा, घिर गए पप्पूफेसबुक लाइव आकर मुख्यमंत्री और पुलिस पर बिफरेपुलिस किसके इशारे पर मेरी सुरक्षा से खेल रही है?मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए, मैं कोर्ट जा रहा हूं
- Advertisement -

गिरफ्तार शख्स का चौंकाने वाला खुलासा, घिर गए पप्पू

सांसद पप्पू यादव को पिछले कुछ वक्त से लगातार धमकी मिल रही थी। लेकिन इस धमकी वाले मामले में एक नया मोड़ तब सामने आया, जब पूर्णिया पुलिस ने इस सिलसिले में धमकी देने वाले एक शख्स को आरा से धर दबोचा। पुलिस ने बड़ा खुलासा किया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए शख्स ने कबूल किया है कि पप्पू यादव के करीबी लोगों के कहने पर ही उसने ऐसा किया था ताकि उन्हें Z+ सिक्योरिटी मिल सके। यही नहीं, रामबाबू नामक उस शख्स की पहचान पप्पू यादव की पार्टी जाप के पुराने कार्यकर्ता के तौर पर भी की गई है।

फेसबुक लाइव आकर मुख्यमंत्री और पुलिस पर बिफरे

अब अपने ही पुराने कार्यकर्ता से खुद को धमकी दिलवाने का प्रमाण सामने आने के बाद बिहार के इकलौते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव गरम हो गए हैं। फेसबुक लाइव आकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस सारे प्रकरण को झारखंड चुनाव परिणाम से जोड़ते हुए नीतीश कुमार सरकार और बिहार पुलिस पर आरोप लगाया कि ये लोग उन्हें बेवजह इसमें लपेट रहे हैं। इस फेसबुक लाइव के दौरान पप्पू यादव ने मामले में सफाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। वह वही व्यवहार कर रही है जो दिवंगत कांग्रेस विधायक हेमंत शाही जी को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था। उनपर घायल होने की नौटंकी का आरोप लगाया, बाद में इलाजरत हेमंत जी की मृत्यु हो गई थी! पुनः वही हो रहा है। आपलोग मुझे मारना चाहते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि मैं पुलिस-प्रशासन से पूछता हूं कि अगर आपके पास सरकार का दिया वर्दी और कुर्सी न हो तो पप्पू यादव से लड़िएगा क्या? आपको हिम्मत है? आपके नेता को पप्पू यादव से बात करने की औकात नहीं है।

पुलिस किसके इशारे पर मेरी सुरक्षा से खेल रही है?

पप्पू यादव ने आगे कहा कि उन्हें 26 लोगों ने अबतक जान से मारने की धमकी दी। मलेशिया,पाकिस्तान,नेपाल से धमकी मिली है। उस पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने कहा कि बिहार पुलिस से मैं यह पूछता हूं कि 24 कॉल कहां से आए। इसकी जांच क्यों नहीं करवाई गई। मैं महाराष्ट्र गया, झारखंड चुनाव में गया। अभी दिल्ली में हूं। क्या मैं इतना गिरा हुआ हूं कि मैं सुरक्षा के लिए ऐसी हरकत करुंगा। यदि मेरे चरित्र में कोई फर्क होगा तो मैं कल रिजाइन कर दूंगा। मैं जीवन भर मौत से कभी नहीं डरा। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा से मैं कहता हूं कि आपकी सरकार है। आप सीबीआई से जांच करवाइए। मैं सुप्रीम कोर्ट और हार्ट कोर्ट के जज के नेतृत्व में जांच की मांग करता हूं। अगर हिम्मत है तो आप जांच करवाइए। पप्पू यादव जैसे इंसान को आपके किसी चीज की जरूरत नहीं। मैं आपके रहमोकरम पर जिंदा नहीं हूं। आप जांच करवाइए पूरे मामले की। क्यों नहीं आप दूसरा वीडिया जनता को दिखा रहे। चैलेंज है मेरा आप सही जांच कर सच लाइए।

- Advertisement -

मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए, मैं कोर्ट जा रहा हूं

पप्पू यादव ने कहा कि अगर किसी ने पैसा देकर धमकी दिलवाया तो पुलिस उसके नाम का खुलासा कर गिरफ़्तार करे। पुलिस किसी के इशारे पर मेरी सुरक्षा से खेल रही है? झूठ फैला हत्यारों को शह दे रही है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार पुलिस मेरी सुरक्षा की चिंता नहीं करें। मेरा चरित्र सुरक्षा लेने को लेकर कभी नहीं रहा। मैं 28 दिन लगातार बाइक से जनता के बीच घूमता रहा लेकिन उस वक्त सुरक्षा मांगी। पूर्णिया के एसपी साहब आप अपना सम्मान मत कम होने दीजिए। राजनीति में मत पड़िए। मैं अभी नहीं मरुंगा, मैं बिहार के एक-एक माफिया, गलत लोगों और भ्रष्टाचारियों को खत्म कर दूंगा। जिसने बिहार को लूटा, उसके खिलाफ लडूंगा। पूर्णिया एसपी से आग्रह है कि आप पार्टी मत बनिए। डीजीपी साहब किसी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। अगर मैं गलत हूं तो मैं रिजाइन करने के लिए तैयार हूं। मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। मैं कोर्ट जा रहा हूं। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करता हूं।

TAGGED: CBI से जांच, Z+ सिक्योरिटी, इस्तीफा दे दूंगा, खुद को धमकी, पप्पू यादव, पारा हाई, फेसबुक लाइव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, लूट
अपराध

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर बीती देर शाम अपराधियों ने…

By Amit Dubey
45 लाख, ज्वेलरी लूट, एनकाउंटर, गयाजी, दो कुख्यात, दबोचा, पैर, गोली
अपराध

गयाजी में 45 लाख की ज्वेलरी लूट के दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली मरकर दबोचा

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हो पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?