By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंचायत चुनाव में EBC को कितना आरक्षण? नए फॉर्मूले पर तैयार हो रहा मानक

Amit Dubey
Last updated: September 16, 2026 12:47 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
3 Min Read
पंचायत, चुनाव, EBC, आरक्षण, नए मानक
SHARE

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का फैसला अब राज्य स्तर पर एकमुश्त नहीं, बल्कि पंचायतवार सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के आधार पर होगा। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि जनगणना के आधार पर कुल आबादी में जितनी आबादी एससी और एसटी की होगी, इन वर्ग को उतना प्रतिशत आरक्षण देना है। इसके बाद ही ईबीसी को आरक्षण दिया जा सकेगा। इसके लिए राज्य की पंचायतों मं EBC के आरक्षण को लेकर मानक विभाग की विशेषज्ञ टीम तैयार कर रही है। इस मानक को अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग भेजा जाएगा, जिसके बाद ही आरक्षण को लेकर सबकुछ स्पष्ट होगा। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने यह साफ किया है कि बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण समेत सभी आरक्षण के लिए नए दिशा-निर्देश यानी गाइडलाइन बनाई जाएगी।

- Advertisement -

दरअसल, बिहार में पंचायत चुनाव होने हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंचायत चुनाव में EBC को आखिर कितने प्रतिशत आरक्षण मिलेगा? इसका जवाब अब पंचायतवार आंकड़ों और इसके आधार पर तय गाइडलाइन में सामने आएगा। फिलहाल पंचायती राज विभाग की विशेषज्ञ टीम EBC आरक्षण के लिए मानक तैयार कर रही है। विभाग से यह गाइडलाइन जल्द ही अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग इन्हीं मानकों पर अध्ययन करेगी और सरकार को अपनी अनुशंसा देगी। इसके बाद सरकार अनुशंसा रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजेगी और चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मंत्री दीपक प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार पंचायत चुनाव से पहले किसी भी पंचायत का नया परिसीमन नहीं होगा और चुनाव मौजूदा पंचायत सीमाओं पर ही कराए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में SC, ST और EBC के लिए टोटल आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकता। ऐसे में EBC का हिस्सा सीधे 50 प्रतिशत नहीं होगा। पहले SC और ST की आबादी के आधार पर उनका आरक्षण तय होगा। इसके बाद 50 प्रतिशत की सीमा में जो हिस्सा बचेगा, उसमें EBC को आरक्षण मिलेगा। यानी ईबीसी के लिए पूरे राज्य में एक जैसा प्रतिशत तय करने के बजाय पंचायतवार स्थिति के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा सकता है। पिछले पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण मिला था, जबकि करीब 30 प्रतिशत आरक्षण एससी-एसटी के हिस्से में था। नई व्यवस्था में अगर किसी पंचायत में एससी-एसटी की आबादी अधिक निकलती है, तो ईबीसी के लिए उपलब्ध आरक्षण का हिस्सा कम हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी पंचायत में एससी-एसटी की आबादी 40 प्रतिशत है, तो 50 प्रतिशत की सीमा में ईबीसी के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत ही जगह बचेगी।

TAGGED: EBC, आरक्षण, चुनाव, नए मानक, पंचायत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बिहारी समाज
भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से…

By Swatva
बिहारी समाज

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

नवादा : नगर में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का…

By Swatva
बिहारी समाज

दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?

नवादा : जिले में 10 साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता…

By Swatva
बिहारी समाज

199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब‌ तस्करों व बाइक चोरों के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?