By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

नकल नहीं…असल काम करते हैं पापा, निशांत का तेजस्वी को तगड़ा जवाब

Amit Dubey
Last updated: August 18, 2025 2:08 pm
By Amit Dubey 409 Views
Share
4 Min Read
निशांत कुमार, तेजस्वी यादव, सीएम पुत्र, जवाब, नकल नहीं, असल काम
SHARE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनका आईडिया चुराने का लगातार आरोप लगाने वाले राजद के तेजस्वी यादव को आज जदयू के किसी कद्दावर नेता ने नहीं, बल्कि खुद सीएम के पुत्र निशांत कुमार ने तगड़ा जवाब दिया। तेजस्वी नीतीश सरकार को नकलची सरकार कहते रहे हैं। लेकिन अब नीतीश के पुत्र निशांत ने कहा कि उनके पापा नकल नहीं, बल्कि असल काम करते हैं। निशांत ने न सिर्फ तेजस्वी यादव को पुरानी बातें याद दिलाईं, बल्कि अपने पिता के कामों की लंबी फेहरिस्त भी गिना दी। निशांत ने कहा कि हमने 50 लाख नौकरी का लक्ष्य पूरा किया, अब एक करोड़ रोजगार-नौकरी का निश्चय किया है। सरकार ने जाति जनगणना कराई और उसके बाद राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को दो-दो लाख की सहायता देने की योजना पर काम चल रहा है। साफ है कि मेरे पिताजी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

Contents
मेरे पिता जी नकल नहीं,… काम करते हैंतेजस्वी के साथ राहुल को भी दो टूक जवाब
- Advertisement -

मेरे पिता जी नकल नहीं,… काम करते हैं

सोमवार को मीडिया के सामने तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि बिहार में 2005 से अब तक जितने भी काम हुए हैं, क्या वे सब नकल हैं? मेरे पिता जी नकल नहीं, काम करते हैं। जनता ने भी बार-बार इसे महसूस किया है। इसलिए 2025 में भी जनता फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। तेजस्वी यादव को आरोप लगाने से पहले जमीन पर हुए कामों को देखना चाहिए। जब इतने सालों से सरकार ने सड़कों, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में काम किया है, तो इसे नकल कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदलने के लिए कई बड़े कदम उठाए। बिजली के क्षेत्र में आज हर घर तक रोशनी पहुंची है। 2005 में लोग अंधेरे में रहते थे, आज स्थिति बदल चुकी है। पेंशन की राशि बढ़ाई गई है, ताकि बुजुर्गों और विधवाओं को सम्मानजनक जीवन मिल सके। पचास लाख रोजगार देने का वादा किया गया है और इस दिशा में ठोस प्रयास भी किए जा रहे हैं। सड़क और पुलों का जाल बिछाकर विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया गया है। तेजस्वी के कहने से क्या होता है, यह सब जनता देख रही है और यही वजह है कि नीतीश कुमार पर लोगों का भरोसा अब भी कायम है।.

तेजस्वी के साथ राहुल को भी दो टूक जवाब

तेजस्वी के साथ ही निशांत कुमार ने राहुल गांधी पर भी अपनी राय दी। वोटर पुनरीक्षण को लेकर उनके आरोपों पर निशांत ने कहा कि यह मामला निर्वाचन आयोग का है और वही देख रहा है। हम कानून और नियम में विश्वास रखते हैं। राहुल गांधी क्या कह रहे हैं या क्या यात्रा निकाल रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है। लेकिन वह भी यह जान लें कि अंतिम फैसला जनता करती है। निशांत ने साफ कहा कि बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार ने उनके लिए कितना काम किया है। विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, लेकिन विकास के मामले में कोई ठोस विकल्प नहीं देता। जनता समझदार है और 2025 में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को ही चुनेगी। बिहार की राजनीति में निशांत कुमार को अब तक ज्यादा सक्रिय नहीं देखा गया था, लेकिन इस बार उनके बयान से साफ है कि वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत का बचाव करने के लिए आगे आए हैं।

TAGGED: असल काम, जवाब, तेजस्वी यादव, नकल नहीं, निशांत कुमार, सीएम पुत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, हार, RS चुनाव, MGB, सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी, आड़े हाथ
चुनाव

RS चुनाव में हार के बाद MGB में सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी को पप्पू यादव ने आड़े हाथ लिया

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA…

By Amit Dubey
शिवेश राम, 30 वोट, MGB, एडी सिंह, 37 वोट, कैसे जीते, RS चुनाव, काउंटिंग, गणित
देश-विदेश

महज 30 वोट लाकर चुनाव में 37 वोट लाने वाले MGB के एडी सिंह से कैसे जीत गए शिवेश राम? जानें RS काउंटिंग का पूरा गणित

राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी 5 सीटों पर एनडीए ने जीत…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?