By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश ने दिया विधान परिषद से इस्तीफा, नए CM की रेस शुरू

Amit Dubey
Last updated: March 30, 2026 11:41 am
By Amit Dubey 53 Views
Share
3 Min Read
नीतीश, इस्तीफा, MLC,विधान परिषद, नया CM
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को अपनी बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं, और नियमों के मुताबिक उन्हें 30 मार्च तक रिषद की सदस्यता छोड़ देनी थी। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार अगले छह महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। आज सुबह सवा 10 बजे इसकी आधिकारिक भी पुष्टि हो गई। उनके इस इस्तीफे को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था। पहले JDU की ओर से कहा गया कि उनका हमारे पास है। बाद में JDU नेता और एमएलसी संजय गांधी इस्तीफा लेकर सभापति के पास पहुंचे और विधान परिषद में उन्हें नीतीश के इस्तीफे का पत्र दिया। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने इस्तीफे वाला लेटर भी दिखाया।

Contents
इस तरह बनी इस्तीफे की स्क्रिप्टअब किसे मिलेगी बिहार की कमान?
- Advertisement -

इस तरह बनी इस्तीफे की स्क्रिप्ट

इस इस्तीफे के साथ ही नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति में एक दुर्लभ उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडल के चारों सदनों (लोकसभा, राज्य सभा, विधानसभा और विधान परिषद) की सदस्यता ग्रहण की है। दरअसल नीतीश के विप से इस्तीफे की स्क्रिप्ट आज सुबह ही ली गई। सोमवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास (1, अणे मार्ग) में हलचल तेज थी। सुबह 9 बजे जदयू के दिग्गज नेता ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी सीएम हाउस पहुंच गए थे। काफी देर तक चली मंत्रणा के बाद नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा तैयार किया। पहले चर्चा थी कि परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह खुद सीएम हाउस आएंगे, लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा पत्र जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय गांधी को सौंपा जिन्होंने उसे विप के सभापति को दिया।

अब किसे मिलेगी बिहार की कमान?

इधर आज नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही बतौर सीएम उनके सियासी उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद भी तेज हो गई है। सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। वहीं, निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसबीच राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि भाजपा आउट आफ द बॉक्स जाकर किसी नए चेहरे को सामने ला सकती है जो जदयू को भी पसंद हो। लेकिन इतना तो गृहमंत्री अमित शाह भी साफ कर चुके हैं कि अगला सीएम भले ही भाजपा का होगा, लेकिन वह नीतीश कुमार समेत पूरे एनडीए की पसंद से ही चुना जाएगा।

TAGGED: mlc, इस्तीफा, नया CM, नीतीश, विधान परिषद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना विवि, नीतीश, सम्राट, गो बैक, नारेबाजी, छात्र
देश-विदेश

पटना विवि में सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देख लगे ‘गो बैक’ के नारे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद बिहार…

By Amit Dubey
तेजस्वी, बिजली, बिल स्ट्रक्चर, बदलाव, भड़के, सीएम, इस्तीफा, मांगा
देश-विदेश

बिजली बिल नियमों में बदलाव पर तेजस्वी भड़के, मांगा CM का इस्तीफा

बिहार में 1 अप्रैल से बिजली बिल नियमों में बड़ा बदलाव होने…

By Amit Dubey
चाचा जी, तड़ी पार, रोहिणी, नीतीश, इस्तीफा, तंज, ऑपरेशन, फिनिश
लेटेस्ट न्यूज़

चाचा जी! तड़ी पार,…रोहिणी ने नीतीश के इस्तीफे पर कसा तंज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सोमवार…

By Amit Dubey
नितिन नवीन, इस्तीफा, भाजपा, विधायक, बांकीपुर, राज्यसभा
देश-विदेश

नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट से दिया इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी करेंगे शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पटना की बांकीपुर सीट…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?