By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश कुमार इस दिन लेंगे राज्यसभा की शपथ, तारीख हुई फाइनल

Amit Dubey
Last updated: April 2, 2026 11:12 am
By Amit Dubey 37 Views
Share
4 Min Read
नीतीश, राज्यसभा, शपथ, तारीख, फाइनल, 10 अप्रैल
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वह 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। शपथ ग्रहण पश्चात नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से इस जानकारी के मिलने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा सदस्य बनते ही नीतीश कुमार देश के उन गिने-चुने नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे, जिन्हें संसद और राज्य विधानमंडल के चारों सदनों (विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा) का सदस्य होने का गौरव प्राप्त है।

Contents
संसदीय सफर का नया पड़ावकेंद्र और राज्य में अहम पदजेड प्लस श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा
- Advertisement -

संसदीय सफर का नया पड़ाव

विदित हो कि नीतीश कुमार बीते 16 मार्च को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उच्च सदन में जाने की प्रक्रिया के तहत उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण के साथ ही उनका राज्यसभा का आधिकारिक कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। नीतीश कुमार से पहले बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव, उपेंद्र कुशवाहा और दिवंगत सुशील कुमार मोदी ही ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने चारों सदनों के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश ने अभी 30 मार्च को ही विधान परिषद की सीट छोड़ी थी। 2006 से वे लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी।

केंद्र और राज्य में अहम पद

नीतीश कुमार ने केंद्र में रेल मंत्री और कृषि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले, जहां उन्होंने रेलवे में सुधार किए। 2005 से वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कई चर्चित योजनाएं लागू कीं, जैसे शराबबंदी, साइकिल योजना और पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनके मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहा है। चूंकि उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में तकनीकी रूप से वह फिलहाल बिहार के किसी भी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं। संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी सदन का सदस्य रहे बिना अधिकतम 6 महीने तक मुख्यमंत्री या मंत्री के पद पर बना रह सकता है।

जेड प्लस श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा

इधर मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिये जाने की खबर है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा मिलेगी। नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद निकट भविष्य में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनके मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: 10 अप्रैल, तारीख, नीतीश, फाइनल, राज्यसभा, शपथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नियंत्रित कार पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
रोह में शांति व्यवस्था कायम करने को ले शांति समिति की बैठक में लोगों ने रखी अपनी बातें
बिहारी समाज
पीएम कार्यालय से नागरिकों का विश्वास समाप्त
बिहारी समाज
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नियंत्रित कार पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
रोह में शांति व्यवस्था कायम करने को ले शांति समिति की बैठक में लोगों ने रखी अपनी बातें
बिहारी समाज
पीएम कार्यालय से नागरिकों का विश्वास समाप्त
बिहारी समाज
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
बिहारी समाज

अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?

ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच केंद्र और…

By Amit Dubey
खेसारी, कल्पना, लाठीचार्ज, हंगामा, शो, वैशाली, मुजफ्फरपुर, 3 जवान, जख्मी, बवाल
देश-विदेश

भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल और कल्पना पटोवारी के कार्यक्रमों में बवाल, तोड़फोड़ व लाठीचार्ज…3 जवान जख्मी

वैशाली और मुजफ्फपुर में आयोज‍ित भोजपुरी के स्टार गायकों खेसारी लाल यादव…

By Amit Dubey
CS, संकट प्रबंधन, ईरान युद्ध, एलपीजी, पेट्रोलियम, उत्पाद, आपूर्ति, प्रवासी, बिहार
देश-विदेश

ईरान युद्ध से उपजे हालात पर बिहार में संकट प्रबंधन का नया ब्लूप्रिंट तैयार, CS ने संभाली कमान

बिहार में संभावित आपदा और संकटों से निपटने के लिए अब प्रशासन…

By Amit Dubey
नया CM, 10 अप्रैल, मनोज तिवारी, पवन सिंह, नई जिम्मेदारी
देश-विदेश

10 अप्रैल, मनोज तिवारी ने बता दी बिहार के नए CM के ऐलान की तारीख

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने बीती देर रात औरंगाबाद से…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?