By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

JDU के पोस्टर में पहली बार नीतीश-मोदी साथ-साथ, क्या कमजोर हो गए सुशासन बाबू?

Amit Dubey
Last updated: July 1, 2025 1:47 pm
By Amit Dubey 367 Views
Share
3 Min Read
JDU, पोस्टर, नीतीश-मोदी, कार्यालय, साथ-साथ, पहली बार, पटना
SHARE

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इस चुनाव से पहले आज मंगलवार को बिहार की सियासत में एक बड़़ा बदलाव देखने को मिला। पटना में जेडीयू कार्यालय पर आज पहली बार औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर एक साथ लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में बिहार में दोबारा एनडीए सरकार बनाने की अपील की गई है। अगर नीतीश की दो—चार वर्षों के पालाबदल को छोड़ दें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी पिछले 25 साल से गठबंधन में है। लेकिन गठबंधन की सियासत में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि जेडीयू ऑफिस में लगे पोस्टरों में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है।

- Advertisement -

सियासी गलियारे में पीएम और सीएम के एकसाथ तस्वीर वाले पोस्टरों की चर्चा खूब हो रही है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश और पीएम मोदी की तस्वीर के साथ कुछ लाइनें लिखी हैं-‘महिलाओं की जयकार, फिर से एनडीए सरकार, नौकरी, रोजगार खुशहाल बिहार फिर से एनडीए सरकार, लग रहे उद्योग मिल रहा रोजगार फिर से एनडीए सरकार।’ दोनों की साथ वाली इस तस्वीर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि सीएम नीतीश ने कभी पीएम के साथ वाली अपनी तस्वीर पर काफी रोष जाहिर किया था। दरअसल जब नीतीश बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय मई 2009 में पंजाब के लुधियाना में एनडीए की रैली हुई थी। वहां नरेंद्र मोदी ने मंच पर नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उठा दिया था। इसके बाद नीतीश कुमार बेहद नाराज हो गए थे।

यह भी विदित हो कि नीतीश कुमार 2005 में जब बिहार की सत्ता में आए, तब से अगर बीच के 3 वर्षों को छोड़ दें तो वे आज 2025 तक भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। स्पष्ट है कि इतने लंबे समय से गठबंधन में रहने के बावजूद अब तक जदयू ने इस तरह खुलकर पीएम मोदी के साथ नीतीश की तस्वीर को अहमियत नहीं दी। हो सका तो जदयू वाले इससे परहेज ही करते रहे। लेकिन अब जेडीयू की तरफ से लगाए गए ताजा पोस्टर में पीएम और सीएम का साथ होना, यह दर्शाता है कि आज नीतीश को पीएम मोदी की ज्यादा जरूरत है। यानी इस बार के चुनाव में वे अंदर से कहीं न कहीं हिला हुआ महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि अब 2025 के बिहार चुनाव से पहले यह बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है।

TAGGED: JDU पोस्टर, नीतीश-मोदी, पटना, पहली बार, साथ-साथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?