By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अचानक राजभवन पहुंचे नीतीश, गवर्नर से मुलाकात के बाद इस्तीफे की अटकलें

Amit Dubey
Last updated: March 7, 2026 1:12 pm
By Amit Dubey 79 Views
Share
5 Min Read
नीतीश, राजभवन, गवर्नर, मुलाकात, अटकलें, इस्तीफा
SHARE

तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रमों के बीच आज शनिवार की सुबह अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। वहां राजभवन में उन्होंने बिहार के निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से करीब 10 मिनट तक मुलाकात और बातचीत की। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से राजभवन जाकर यह मुलाकात की है। बताया जाता है कि इस मौके पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश अपनी नई पारी राज्यसभा सदस्य के रूप में करने वाले हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी कर दिया है। हालांकि इस तरह अचानक उनकी गवर्नर से इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। यह भी अटकलें हैं कि उन्होंने अपना इस्तीफा देने की टाइमिंग पर भी राज्यपाल से बात की है।

Contents
जानें कैसे पद छोड़ राज्यसभा जाने को राजी हुए नीतीश?अमित शाह, ललन, संजय और विजय ने मनायानीतीश को इन तीनों ने समझाकर किया तैयार
- Advertisement -

जानें कैसे पद छोड़ राज्यसभा जाने को राजी हुए नीतीश?

जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग से सीधे राजभवन पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से क्यों मिलने पहुंचे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि वे राज्यपाल से विदाई प्रोटोकॉल के तहत मिलने पहुंचे थे। कुछ लोग उनकी इस मुलाकात को उनके इस्तीफा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इधर सियासी और मीडिया के गलियारों में सीएम के इस्तीफे की भी अटकलें तैर रही हैं। मालूम हो कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। उन्होंने इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। ऐसे में उनका इस्तीफा अभी देना या कुछ दिन बाद, बस औपचारिकता भर रह गया है। बिहार में अब भाजपा का सीएम और जदयू से एक निशांत का एकमात्र डिप्टी सीएम बनना तय हो गया है।

अमित शाह, ललन, संजय और विजय ने मनाया

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नारा दिया गया था ‘2025 से 2030, फिर से नीतीश कुमार।’ लेकिन 2030 से पहले ही नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारी पिछले करीब 15 दिनों से चल रही थी। उनके मुताबिक,चर्चा की शुरुआत नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा में भेजने के विकल्प से हुई थी। जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, यह बात जोर पकड़ने लगी कि यह समय नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए एक उपयुक्त मौका बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने कुछ सहयोगियों के साथ बातचीत में इसके संकेत देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सेहत वाकई चिंता का विषय है और राज्यसभा की सीट बिहार के सबसे बड़े नेता के लिए एक सम्मानजनक विदाई हो सकती है। इसके बाद इस दिशा में तैयारियां शुरू हुई।

नीतीश को इन तीनों ने समझाकर किया तैयार

सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर नीतीश कुमार से बातचीत करने से पहले अमित शाह ने जदयू के तीन वरिष्ठ नेताओं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ‘ललन’ सिंह, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ कई दौर की चर्चा की। बातचीत की शुरुआत निशांत को लेकर की गई थी। बीजेपी नेतृत्व ने सुझाव दिया कि निशांत को राज्य की राजनीति में शामिल किया जा सकता है। इसके बाद निशांत की मुलाकात अमित शाह से कराई गई। सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार चौधरी ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार से बातचीत शुरू की, जबकि जदयू के बाकी दो नेताओं ने भी इस प्रक्रिया में उनका साथ दिया। बीजेपी के सूत्रों के अनुसार,फरवरी के आखिरी सप्ताह से इन तीनों नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ इस मुद्दे पर नियमित बैठकें भी कीं।

- Advertisement -
TAGGED: अटकलें, इस्तीफा, गवर्नर, नीतीश, मुलाकात, राजभवन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
मोकामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर के गुप्त तहखाने से 400 किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार
बिहारी समाज
न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल, प्रेमी, हत्या, युवती, देवर, गला रेता, परसा बाजार
न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी, युवती ने देवर से रेतवा दिया गला
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पटना में सायनाइड गैस बम का खौफ, खगड़िया और बेगूसराय में भी अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
मोकामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर के गुप्त तहखाने से 400 किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार
बिहारी समाज
न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल, प्रेमी, हत्या, युवती, देवर, गला रेता, परसा बाजार
न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी, युवती ने देवर से रेतवा दिया गला
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पटना में सायनाइड गैस बम का खौफ, खगड़िया और बेगूसराय में भी अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राज्यसभा, बिहार, चुनाव, पर्यवेक्षक, BJP
देश-विदेश

बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए BJP ने नियुक्त किए राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक

राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर 16 मार्च को बिहार, हरियाणा और ओडिशा में…

By Amit Dubey

राबड़ी देवी का बीजेपी पर वार, नीतीश को जबरन हटाया जा रहा…

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर शुरू हो गया…

By Swatva
UPSC, बिहार, दो आकांक्षा, ब्रह्मेश्वर मुखिया, पोती, जश्न, ब्रेक
देश-विदेश

UPSC क्रैक करने वाली बिहार में दो-दो आकांक्षा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के जश्न पर ब्रेक!

बिहार में संघ लोकसेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम…

By Amit Dubey
LPG, सिलेंडर, दाम बढ़े, रसोई गैस, ईरान युद्ध
देश-विदेश

ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम बढ़े, पटना में अब इतने में मिलेगा LPG सिलेंडर

मिडिल ईस्ट (ईरान युद्ध) में मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?