By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम बढ़े, पटना में अब इतने में मिलेगा LPG सिलेंडर

Amit Dubey
Last updated: March 7, 2026 3:52 pm
By Amit Dubey 356 Views
Share
4 Min Read
सस्ता, कमर्शियल सिलेंडर, दाम घटे, आधार अपडेट, बदलाव
SHARE

मिडिल ईस्ट (ईरान युद्ध) में मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने देश में रसोई और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ईरान में छिड़े जंग का असर अब सीधे भारत के आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। सरकार ने घरेलु गैस की कीमतें जहां 60 रुपए तक तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 115 रुपए बढ़ा दी गईं हैं। बताया जाता है कि ईरान द्वारा दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई। इससे भारतीय तेल कंपनियों को दाम बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा। तेल कंपनियों ने नई बढ़ी हुई दरें आज शनिवार 7 मार्च से लागू कर दी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतें 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं। जबकि बिहार की राजधानी पटना में अब आम लोगों को घरेलु रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1011 रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Contents
जानें पटना और मुजफ्फरपुर का नया रेटकमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा
- Advertisement -

जानें पटना और मुजफ्फरपुर का नया रेट

इसी के साथ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 115 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल की तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में पिछली बार बढ़ोतरी 11 महीने पहले 8 अप्रैल 2025 को की गई थी। तेल कंपनियों ने बताया कि ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध की वजह से पिछले एक हफ्ते के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल, भारत अपनी जरूरत की अधिकांश तरल प्राकृतिक गैस (LNG) कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों से आयात करता है। यह गैस ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के रास्ते भारत आती है। युद्ध के कारण ईरान ने इस रास्ते को ब्लॉक कर दिया है, जिससे 28 फरवरी से ही गैस की सप्लाई रुकी हुई है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा

जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा। खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रसोई गैस के दाम बढ़ना घरेलू खर्च को और बढ़ा देगा। बिहार की बात करें तो यहां पटना में अब नई दरें लागू होने के बाद घरेलु रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1011 रुपए हो गई है, जबकि पटना में कमर्शियल सिलेंडर अब 2095 रुपए का हो गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 950 रुपये थी। 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह सिलेंडर यहां करीब 1010 रुपये में मिलेगा। वहीं मुजफ्फरपुर में कमर्शियल सिलेंडर जो पहले 2005 रुपये थी, वह बढ़कर अब करीब 2120 रुपये हो गई है।

TAGGED: LPG, ईरान युद्ध, कमर्शियल सिलेंडर, दाम बढ़े, नया रेट, पटना, रसोई गैस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला
अपराध बिहारी समाज
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला
अपराध बिहारी समाज
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
अपराध

निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला

औरंगाबाद के रिसियप थाने में तैनात एसआई उमेश कुमार को निगरानी अन्वेषण…

By Amit Dubey
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?