By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश, बेटे निशांत ने संभाली कमान

Amit Dubey
Last updated: March 21, 2026 12:35 pm
By Amit Dubey 34 Views
Share
3 Min Read
ईद, नीतीश, गांधी मैदान, नहीं गए, निशांत, बधाई, फुलवारीशरीफ
SHARE

बीस सालों में इस वर्ष पहली बार पटना के गांधी मैदाना में आयोजित ईद वाली नमाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमान नहीं पहुंचे। यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर गांधी मैदान में ईद मिलन समारोह में शामिल नहीं हुए और उनकी जगह आज उनके बेटे निशांत कुमार ने यह जिम्मेदारी संभाली और लोगों को ईद की बधाई दी। इस दौरान निशांत काफी ऐक्टिव दिखे। निशांत के साथ इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और अन्य अधिकारी भी थे। गांधी मैदान में बने मंच पर मुस्लिम नेताओं ने निशांत को गमछा देकर उनका स्वागत किया। एक युवक ने निशांत कुमार को तिरंगा झंडा भी भेंट किया। निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मैं बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं। उधर खबर है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश ने फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया का दौरा किया और लोगों को ईद की बधाई दी

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश के ईद के मौके पर फुलवारी शरीफ खानकाह के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो. आफताब आलम ने उन्हें टोपी और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सज्जादा नशीं के हुजरे में पहुंचे और उनसे लगभग 10 मिनट तक मुलाकात की। मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक खानकाह परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहां उन्होंने कहा कि खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। इसपर वहां लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे और उनसे बिहार छोड़कर राज्यसभा नहीं जाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। सीएम के आगमन को लेकर खानकाह एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इधर सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि—’खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। वहीं जनता दल यूनाईटेड की तरफ से भी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा गया कि बिहार आज सामाजिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण बन चुका है। नीतीश कुमार जी ने सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर विकास की राह तय की है। कब्रिस्तानों की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित की गई है।

TAGGED: ईद, गांधी मैदान, नहीं गए, निशांत, नीतीश, फुलवारीशरीफ, बधाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बवाल, मथुरा, फरसा बाबा, हत्या, गौ—तस्कर, योगी आदित्यनाथ, ऐक्शन,तनाव
मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद भारी बवाल, गौ तस्करों पर भड़के योगी…इलाके मेंं जबर्दस्त तनाव
अपराध देश-विदेश
बालू लदे ट्रैक्टर ने दुकान में मारी टक्कर
बिहारी समाज
रेड अलर्ट, मौसम, IMD, बिहार, 16 जिले, भारी बारिश, तूफान, वज्रपात, चेतावनी
बिहार के 16 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी
देश-विदेश बिहारी समाज
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बवाल, मथुरा, फरसा बाबा, हत्या, गौ—तस्कर, योगी आदित्यनाथ, ऐक्शन,तनाव
मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद भारी बवाल, गौ तस्करों पर भड़के योगी…इलाके मेंं जबर्दस्त तनाव
अपराध देश-विदेश
बालू लदे ट्रैक्टर ने दुकान में मारी टक्कर
बिहारी समाज
रेड अलर्ट, मौसम, IMD, बिहार, 16 जिले, भारी बारिश, तूफान, वज्रपात, चेतावनी
बिहार के 16 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी
देश-विदेश बिहारी समाज
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बालू लदे ट्रैक्टर ने दुकान में मारी टक्कर

नवादा : नगर के इंदिरा चौक के पास अहले सुबह बालू लदे…

By Swatva
रेड अलर्ट, मौसम, IMD, बिहार, 16 जिले, भारी बारिश, तूफान, वज्रपात, चेतावनी
देश-विदेश

बिहार के 16 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

नवादा : “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” थीम के अंतर्गत बिहार दिवस 2026…

By Swatva
फरार, माइनिंग, इंस्पेक्टर, थाना, गोपालगंज, DM, गिरफ्तार, अवैध खनन, बालू घाट
अपराध

गोपालगंज में थाने से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, DM के आदेश पर हुआ था गिरफ्तार

बिहार में खनन माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत का एक चौंकाने वाला…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?