By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

रिजल्ट से पहले ही रेस हुए नीतीश, JDU में दनादन मुलाकातों और बैठकों का सिलसिला

Amit Dubey
Last updated: November 11, 2025 1:20 pm
By Amit Dubey 255 Views
Share
3 Min Read
नीतीश, चुनाव, रिजल्ट, सक्रिय, JDU, ललन, मुलाकात
SHARE

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज की वोटिंग के बीच अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। ललन सिंह के घर से निकलने के बाद सीएम जेडीयू दफ्तर जा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वहां उन्होंने चुनाव के बाद की स्थिति को लेकर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी और उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच जेडीयू में तेज हुई इस हलचल को चुनाव बाद उभरने वाली राजनीति तस्वीर के लिए पहले से की जा रही तैयारी के तौर पर माना जा रहा है।

- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच सीएम नीतीश कुमार अचानक अपने आवास से निकले। सबसे पहले नीतीश कुमार अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। नीतीश कुमार द्वार इस तरह अचानक ललन सिंह के घर जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार की गाड़ी जब एक अणे मार्ग से निकली तो किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि सीएम वोटिंग के दिन कहां जा रहे हैं। अचानक सीएम की गाड़ी ललन सिंह के आवास के अंदर दाखिल हुई। वहां बंद कमरे में नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी ललन सिंह से लंबी बातचीत की।

बताया जाता है कि यह मुलाकात काफी अहम हो सकती है, क्योंकि दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग चल रही है। ललन सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं और वह पार्टी बनने के समय से ही नीतीश कुमार के साथ हैं। ऐसे में वोटिंग के दिन दोनों नेताओं की मुलाकात बेहद खास है। सीएम नीतीश करीब 15 से 20 मिनट तक ललन सिंह के आवास पर रुके। इसके बाद वे वहां से निकलकर सीधे पार्टी दफ्तर जा पहुंचे। वहां भी कुछ देर तक जायजा लेने के बाद वे वहां से निकल गए। सूत्र बता रहे हैं कि जदयू में वोटिंग के बाद की परिस्थितियों पर कल ही से सक्रियता बढ़ी हुई है। कल भी मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। 14 नवंबर को बिहार चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद राज्य में क्या स्थिति—परिस्थितियां बनेंगी, इसपर जदयू काफी फूंक—फूंक कर कदम उठाना चाह रही है।

TAGGED: JDU, चुनाव, नीतीश, मुलाकात, रिजल्ट, ललन, सक्रिय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, हार, RS चुनाव, MGB, सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी, आड़े हाथ
चुनाव

RS चुनाव में हार के बाद MGB में सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी को पप्पू यादव ने आड़े हाथ लिया

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?