By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट से दिया इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी करेंगे शुरू

Amit Dubey
Last updated: March 30, 2026 12:03 pm
By Amit Dubey 49 Views
Share
3 Min Read
नितिन नवीन, इस्तीफा, भाजपा, विधायक, बांकीपुर, राज्यसभा
SHARE

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पटना की बांकीपुर सीट से अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को उनका इस्तीफा सौंपा जिसे मंजूर कर लिया गया। राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत उन्होंने यह कदम उठाया। चूंकि नितिन नवीन इस समय असम में हैं, इसलिए उनका इस्तीफा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंपा। विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल को समाप्त करते हुए नितिन नवीन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी 20 साल की राजनीतिक यात्रा को याद किया और बिहार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contents
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिया स्पीकर को लेटरलगातार 5 बार विधायक बनने का गौरव
- Advertisement -

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिया स्पीकर को लेटर

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर बांकीपुर और बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने याद किया कि कैसे जनवरी 2006 में उनके पिता के अचानक निधन के बाद पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी और कैसे 27 अप्रैल 2006 को वे पहली बार विधायक चुने गए। उन्होंने कहा कि अपने पिता की विरासत को उन्होंने परिवार की तरह संभाला। नितिन नवीन ने लिखा—’जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में आया। पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।’

लगातार 5 बार विधायक बनने का गौरव

नितिन नवीन ने बांकीपुर से लगातार पांच बार जीत दर्ज की और क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल किया। इसे लेकर उन्होंने लिखा, ‘मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया।’

TAGGED: इस्तीफा, नितीन नवीन, बांकीपुर, भाजपा, राज्यसभा, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना विवि, नीतीश, सम्राट, गो बैक, नारेबाजी, छात्र
देश-विदेश

पटना विवि में सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देख लगे ‘गो बैक’ के नारे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद बिहार…

By Amit Dubey
तेजस्वी, बिजली, बिल स्ट्रक्चर, बदलाव, भड़के, सीएम, इस्तीफा, मांगा
देश-विदेश

बिजली बिल नियमों में बदलाव पर तेजस्वी भड़के, मांगा CM का इस्तीफा

बिहार में 1 अप्रैल से बिजली बिल नियमों में बड़ा बदलाव होने…

By Amit Dubey
चाचा जी, तड़ी पार, रोहिणी, नीतीश, इस्तीफा, तंज, ऑपरेशन, फिनिश
लेटेस्ट न्यूज़

चाचा जी! तड़ी पार,…रोहिणी ने नीतीश के इस्तीफे पर कसा तंज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सोमवार…

By Amit Dubey
नीतीश, इस्तीफा, MLC,विधान परिषद, नया CM
देश-विदेश

नीतीश ने दिया विधान परिषद से इस्तीफा, नए CM की रेस शुरू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को अपनी बिहार विधान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?