By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मोदी सरकार की नई GST से आमलोग बमबम, नशेड़ी बेदम…गरीब और मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले

Amit Dubey
Last updated: September 4, 2025 1:36 pm
By Amit Dubey 1.4k Views
Share
4 Min Read
GST, नई दर, मोदी सरकार, आमलोग, बमबम, नशेड़ी, बेदम, गरीब, मिडिल क्लास, बल्ले-बल्ले
SHARE

केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म लागू करते हुए देश के आमलोगों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए GST काउंसिल की 56वीं बैठक में सरकार ने दो टैक्स स्लैब कम दिया है। यानी अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत का जीएसटी स्लैब ही होगा। 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। इससे गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को रोजमर्रा के सामान, दवाएं, खाने-पीने की चीजें, छोटी कार, बाइक, सीमेंट आदि सस्ती हो जाएंगी। लेकिन कुछ विशेष शौक रखने वाले लोगों को अब अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा क्योंकि तंबाकू उत्पादों पर भारी-भरकम 40 पर्सेंट टैक्स लगाने की घोषणा की गईं हैं। अब सिगरेट का छल्ला उड़ाना हो या पान मसाला चबाने की आदत इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू होगा।

Contents
ये चीजें हो जायेंगी अब काफी सस्तीखाने-पीने की चीजों पर ये बदलावरोजमर्रा के सामान पर ये बदलावखेती के उपकरणों पर ये मिली राहतदवाओं और मेडिकल डिवाइस पर इतनी राहततंबाकू उत्पादों पर भारी टैक्स, बीड़ी को छूट
- Advertisement -

ये चीजें हो जायेंगी अब काफी सस्ती

केंद्र सरकार के इस फैसले से सबसे बड़ी राहत आमलोगों को मिली है। किचन के लगभग सभी आइटम पर या तो टैक्स शून्य कर दिया गया है या फिर पहले के बड़े टैक्स स्लैब की जगह अब महज 5% का ही टैक्स स्लैब इनपर लागू होगा। यह बहुत बड़ी राहत है। खाने पीने की चीजें बिल्कुल सस्ती हो जायेंगी।

खाने-पीने की चीजों पर ये बदलाव

  • पैक्ड पनीर, पराठा, चपाती, पिज्जा ब्रेड, यूएचटी दूध अब टैक्स-फ्री हो गए.
  • मिठाई, चॉकलेट, बिस्किट, पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नमकीन- अब सिर्फ 5% पर.
  • पौधे आधारित दूध (जैसे बादाम, ओट्स, सोया)- 5% पर.
  • लेकिन फ्रूट जूस वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक महंगे हो गए हैं, क्योंकि उन पर अब 40% लगेगा.

रोजमर्रा के सामान पर ये बदलाव

  • साबुन, शैम्पू, पाउडर, शेविंग क्रीम, टूथपेस्ट, ब्रश- सब अब 5% पर.
  • साइकिल और पार्ट्स- 12% से घटकर 5%.
  • चश्मा/गॉगल (नंबर वाला): अब 5% (पहले 12%-18%).
  • बैटरी: अब सभी बैटरी पर समान 18% (पहले कुछ पर 28%).

खेती के उपकरणों पर ये मिली राहत

  • ट्रैक्टर टायर और उपकरण—अब इन पर 18 से 5%
  • ट्रैक्टर — अब इस पर मात्र 12 से 5% टैक्स
  • बायो पेस्टिसाइड, माइक्रो न्यूट्रिएंट 12 से 5%
  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर 12 से 5%
  • खेती—बाड़ी की जोताई कटाई मशीनें, ​थ्रेशर 12 से 5%

दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर इतनी राहत

  • कई गंभीर बीमारियों और कैंसर की दवाएंं अब पूरी तरह टैक्स-फ्री
  • बाकी दवाएंं सिर्फ 5% पर
  • मेडिकल ऑक्सीजन, थर्मामीटर, सर्जिकल उपकरण, ग्लव्स- सब 5% पर

तंबाकू उत्पादों पर भारी टैक्स, बीड़ी को छूट

तंबाकू उत्पादों पर अब भारी-भरकम 40 पर्सेंट टैक्स लगाने की घोषणा की है। सिगरेट, गुटखा, पान मसाला जैसे तंबाकू उत्पादों को इस कैटिगरी में रखा गया है। हालांकि बीड़ी पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है। बीड़ी लपेटने के पत्ते (तेंदू पत्ता) जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दी गई है। यह फैसला कई लोगों के लिए हैरानी का सबब बन गया है कि आखिर बीड़ी को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की तुलना में इतनी छूट क्यों दी गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, जर्दा और चबाने वाले तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर 40 प्रतिशत स्पेशल जीएसटी लगेगा। ये जीएसटी फैक्ट्री प्राइस के बजाय रिटेल कीमतों पर लगाया जाएगा। यानी जितनी कीमत पर आप सिगरेट, गुटखा खरीदेंगे, उस पर ये जीएसटी लगेगा। साफ है कि सरकार तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करना चाहती है। लेकिन बीड़ी के मामले में सरकार का अलग नजरिया है। सरकार बीड़ी को सस्ता करके ग्रामीण और जनजातीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देना चाहती है।

TAGGED: GST, आमलोग, गरीब, नई दर, नशेड़ी, बमबम, बल्ले-बल्ले, बेदम, मिडिल क्लास, मोदी सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या
अपराध बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने
अपराध देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या
अपराध बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने
अपराध देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?