By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नेपाल में ग्लेशियर टूटने से जलप्रलय, कई नदियां उफनाईं…बिहार में भी हड़कंप

Amit Dubey
Last updated: August 26, 2026 3:42 pm
By Amit Dubey 6 Views
Share
3 Min Read
नेपाल, ग्लेशियर, टूटा, जलप्रलय, नदियां, उफनाईं, बिहार, हड़कंप
SHARE

चीन से लगती सीमा पर नेपाल में ग्लेशिर टूटने से भारी तबाही मची है। देश की कई नदियों का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया जिससे नेपाल के साथ—साथ भारत के बिहार राज्य के उत्तरी इलाकों में भी हड़कंप मच गया है। खबर है कि नेपाल के रसुवा जिले में स्थित भोटेकोशी नदी और त्रिशूली नदी के जलस्तर में आज बुधवार की सुबह अचानक खतरनाक बढ़ोतरी देखी गई। ग्लेशियर तिब्बत सीमा की तरफ कहीं टूटा है जिससे नेपाल के कई जिलों में तबाही मच गई। अब तक करीब 1000 लोग बाढ़ के पानी में बह गए हैं। नेपाल में हुई पानी की तबाही को लेकर बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। संभावित बाढ़ और तेज जलप्रवाह के खतरे को देखते हुए पश्चिम चंपारण के बगहा और वाल्मीकिनगर इलाके में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

- Advertisement -

बिहार आपदा विभाग ने बताया कि नेपाल में बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में लगातार बदलाव हो रहा है। त्रिशूली नदी में उफान के बाद बिहार में गंडक नदी के जलप्रवाह को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार नेपाल की विभिन्न नदियों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने नदी किनारे बसे इलाकों और कई महत्वपूर्ण ढांचों को नुकसान पहुंचाया है। उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने से लोग संभल नहीं पाए और इसकी चपेट में आ गए। इसबीच विश्व स्वाथ्य संगठन ने नेपाल के लिए मदद भेजने का ऐलान किया है। वहां अब तक 13 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। आशंका है कि कुदरती आपदा में 1000 से ज्यादा लोग बह गए हैं।

बताया जाता है कि ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल-चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के फुरके खोला क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। इसी तरह नेपाल से निकलने वाली भोटकोशी और अन्य नदियों में भी खतरनाक जलवृद्धि देखी गई। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई किमी सड़क और पुल—पुलिया बह गए हैं। इधर नेपाल में बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहार में गंडक नदी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जहां जलप्रलय मचा वह इलाका नेपाल में भारतीय सीमा से करीब 160 किलोमीटर दूर है। इस बीच नेपाल में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड गतिविधि को देखते हुए भारत के केंद्रीय जल आयोग ने आज 26 अगस्त 2026 को बिहार के लिए विशेष बाढ़ सलाह जारी की है। इस चेतावनी के बाद बिहार के गंडक नदी से सटे इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने और लगातार स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

TAGGED: उफनाईं, ग्लेशियर, जलप्रलय, टूटा, नदियां, नेपाल, बिहार, हड़कंप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गंगा नदी में 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 12 सुरक्षित, 6 की तलाश जारी
बिहारी समाज
शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
बिहारी समाज
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गंगा नदी में 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 12 सुरक्षित, 6 की तलाश जारी
बिहारी समाज
शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
बिहारी समाज
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गंगा नदी में 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 12 सुरक्षित, 6 की तलाश जारी

भागलपुर : गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से बड़ा…

By Swatva
बिहारी समाज

शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

नवादा : जिले के अति संवेदनशील माने जाने वाले अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय…

By Swatva
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
बिहारी समाज

TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग

TRE-4 शिक्षक भर्ती, बीपीएससी और बीएसएससी की अन्य भर्तियों को लेकन आंदोलन…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान

नवादा : परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता के उद्देश्य से 11 से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?