By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

NEET पेपर लीक कांड में RJD महासचिव गिरफ्तार, तेजस्वी के करीबी को ले गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

Amit Dubey
Last updated: May 14, 2026 3:58 pm
By Amit Dubey 39 Views
Share
4 Min Read
NEET, पेपर लीक, RJD, महासचिव, गिरफ्तार, तेजस्वी, करीबी, दिल्ली, क्राइम ब्रांच
SHARE

NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम ने RJD नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजद नेता का नाम संतोष कुमार जायसवाल बताया जाता है और वह RJD का राष्ट्रीय महासचिव है। राजद नेता संतोष जायसवाल के मेडिकल इंट्रेंस की नीट परीक्षा के पेपर लीक रैकेट से जुड़े कनेक्शन को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी अब जमकर तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर निशाना साध रही है। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने दावा किया कि NEET पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव का दुलारा ही मास्टरमाइंड निकला है। पुलिस के अनुसार गिरोह खास तौर पर उन परिवारों को निशाना बनाता था, जिनके बच्चे मेडिकल में दाखिला लेना चाहते थे। ये लोग मेडिकल कॉलेज और परीक्षा सिस्टम में सेटिंग का दावा कर लोगों को फांसते थे। कई परिवारों से एडवांस रकम भी ली गई थी। पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। RJD की ओर से अभी तक इसपर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस ने इस पेपर लीक की जांच के दौरान एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया जो मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट दिलाने के नाम पर छात्रों और उनके परिवारों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में कथित सरगना एक डॉक्टर और RJD नेता समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल का नाम सामने आने के बाद बिहार सियासी पारा हाई हो गया है। पुलिस का दावा है कि संतोष जायसवाल इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन था। यह भी पता चला कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों से 20 से 30 लाख रुपये तक की डील की जाती थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को भरोसा दिलाता था कि सेटिंग के जरिए MBBS सीट दिला दी जाएगी। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, वह आरजेडी का बड़ा नेता और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक, और अब एडमिशन घोटाला…। यह पूरा नेटवर्क युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। बीजेपी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और राजनीतिक संरक्षण देने वालों की भूमिका भी सामने लाई जाए। बता दें कि NEET पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। देशभर में इस मुद्दे को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में पेपर लीक और फर्जी एडमिशन नेटवर्क को लेकर लगातार कार्रवाई हो रही है।

 

- Advertisement -
TAGGED: Neet, RJD, करीबी, क्राइम ब्रांच, गिरफ्तार, तेजस्वी, दिल्ली, पेपर लीक, महासचिव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रेम-प्रसंग में पंचायत के दौरान मारपीट, युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप 
बिहारी समाज
समेकित जांच चौकी ही नहीं, टोल प्लाजा संचालक की भी नहीं थम रही मनमानी -ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, टोल पर है भारी झोल
बिहारी समाज
'वकील,' ममता बनर्जी, बंगाल, चुनाव, हिंसा, कलकत्ता, हाईकोर्ट
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ‘वकील’ बनी ममता बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट में क्या दी दलीलें?
देश-विदेश चुनाव राजनीति
MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रेम-प्रसंग में पंचायत के दौरान मारपीट, युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप 
बिहारी समाज
समेकित जांच चौकी ही नहीं, टोल प्लाजा संचालक की भी नहीं थम रही मनमानी -ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, टोल पर है भारी झोल
बिहारी समाज
'वकील,' ममता बनर्जी, बंगाल, चुनाव, हिंसा, कलकत्ता, हाईकोर्ट
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ‘वकील’ बनी ममता बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट में क्या दी दलीलें?
देश-विदेश चुनाव राजनीति
MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रेम-प्रसंग में पंचायत के दौरान मारपीट, युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप 

-पंचायत में नहीं पहुंचा आरोपी, भाई ने की गाली-गलौज, पीड़िता ने थाने…

By Swatva

समेकित जांच चौकी ही नहीं, टोल प्लाजा संचालक की भी नहीं थम रही मनमानी -ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, टोल पर है भारी झोल

- टोलकर्मी, पुलिस व माफिया गठजोड़ के कारण शिकायत पर नहीं होती…

By Swatva
'वकील,' ममता बनर्जी, बंगाल, चुनाव, हिंसा, कलकत्ता, हाईकोर्ट
देश-विदेश

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ‘वकील’ बनी ममता बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट में क्या दी दलीलें?

पश्चिम बंगाल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित…

By Amit Dubey
MLC, उपचुनाव, महागठबंधन, जीत, सोनू राय, भोजपुर-बक्सर, NDA, परास्त
चुनाव

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू राय ने NDA प्रत्याशी को हराया…JDU को तगड़ा झटका

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकार की एक सीट के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?