By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सम्राट के लिए कांग्रेस का चूड़ियों वाला प्रदर्शन…NEET छात्रा मौत कांड में DyCM ने दी पुलिस को खुली छूट

Amit Dubey
Last updated: January 19, 2026 4:07 pm
By Amit Dubey 247 Views
Share
3 Min Read
कांग्रेस, NEET छात्रा, मौत, सम्राट, चूड़ियां, प्रदर्शन, पुलिस, खुली छूट, DyCM
SHARE

पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में हंगामा अभी तक थमा नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के कथित रोप और हत्या के कांड को लेकर राजधानी में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए चूड़ियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इधर इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डीजीपी और पटना के आईजी खुद इस केस पर नजर रख रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि घटना की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी अपना काम सही दिशा में कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच में पुलिस को खुली छूट है। आरोपी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

- Advertisement -

कांग्रेस के इस बड़े विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए चूड़ियां लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब है और सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। प्रदर्शन स्थल पर उनके द्वारा नारे भी लगाए गए…’जब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो गृह मंत्री को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए’। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने शुरू में पूरे मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस ने सच्चाई छिपाने में भूमिका निभाई।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि—’पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने में भी हिचकिचा रही थी। एक SIT बनाई गई है, लेकिन सरकार जांच नहीं कर रही है, वह मामले को दबा रही है। हम मांग करते हैं कि पीड़िता को न्याय मिले और सरकार अपराध छिपाने के लिए खेल खेलना बंद करे’। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पूरे बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उन्हें रोकने के बजाय सरकार आंकड़े छिपाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। बेटियों के साथ अत्याचार की घटनाएं हर जगह से सामने आ रही हैं। सरकार सो रही है। इसबीच इस मामले में मानवाधिकार वकील एस.के. झा ने राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोगों में याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने एक रिटायर्ड जज की देखरेख में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और पटना हाई कोर्ट को भी इस संबंध में पत्र भेजे हैं।

TAGGED: .कांग्रेस, DyCM, NEET छात्रा, खुली छूट, चूड़ियां, पुलिस, प्रदर्शन, मौत, सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मंथन

बौद्धिक योद्धा

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के विरूद्ध सैनिक कार्रवाई की सफलता में भ्रामक…

By K.K Ojha
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
पटना, पति, गला काटा, पीरबहोर, चाकू, पत्नी, गंभीर
अपराध

पटना के पीरबहोर में दंपती पर चाकू से हमला, घर में घुसकर पति का गला काट डाला…पत्नी गंभीर

राजधानी पटना में आज शनिवार की सुबह घर में घुसकर एक युवक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?