By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या है NDA का मेगा प्लान? 10 क्लस्टर का नहीं होगा महागठबंधन के पास कोई तोड़

Amit Dubey
Last updated: October 8, 2025 3:58 pm
By Amit Dubey 358 Views
Share
4 Min Read
NDA, मेगा प्लान, PM, चुनाव अभियान, 10 क्लस्टर, 243 विस क्षेत्र, CM, 4 सभा, महागठबंधन
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान होते ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल तत्काल प्रभाव से चुनावी मोड में आते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। नेताओं ने अब जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भारतीय जनता पार्टी और जदयू ने एक खास रणनीति बनाई है। खबर है कि NDA ने अपने प्रचार अभियान की रूपरेखा तय कर ली है जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच सीधा और प्रत्यक्ष संवाद की रणनीति अपनाई जाएगी। NDA के इस मेगा चुनावी प्लान में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को 10 क्लस्टरों में बांटकर इसे अंजाम दिया जाएगा। इसके तहत भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में प्रत्येक क्लस्टर वाइज 10 चुनावी रैलियां करेंगे, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है। वहीं जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश 10 अक्टूबर के बाद रोजाना कम से कम 4 रैलियां करेंगे।

Contents
विस क्षेत्रों को 10 क्ल्स्टरों में बांटने की रणनीतिडोर टू डोर संवाद, PM की 10, CM की रोज 4 सभा
- Advertisement -

विस क्षेत्रों को 10 क्ल्स्टरों में बांटने की रणनीति

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा NDA की इस चुनावी रणनीति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 25-25 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीमांचल क्षेत्र में 10 रैलियां करेंगे। वहीं जदयू की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अक्टूबर के बाद प्रतिदिन चार रैलियां करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाओं में उनके साथ मंच साझा करेंगे। जहां तक NDA के इस मेगा चुनावी प्लान की बात है तो सूत्रों ने बताया कि राज्य की समस्त विधानसभा क्षेत्रों को 10 क्लस्टरों में बांटने के बाद भाजपा और इससे जुड़े संगठनों के लोग डोर टू डोर जाकर आम लोगों से सीधा और प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इसमें लोगों की बात सुनना और उनकी बात ऊपर तक पहुंचाना तथा अपनी बात आम लोगों से करना शामिल है। यह प्रक्रिया सभी
क्लस्टरों में और सभी विधानसभा क्षेत्रों में एकसाथ अंजाम दी जाएगी।

डोर टू डोर संवाद, PM की 10, CM की रोज 4 सभा

इधर जदयू ने भी NDA में सहयोगी दलों के साथ तालमेल के तहत अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार एनडीए के इस चुनावी मेगाप्लान और 10 क्लस्टर की योजना का कोई तोड़ बाकी किसी भी गठबंधन या राजनीतिक दल के पास नहीं है। क्योंकि जहां एनडीए में भाजपा और जदयू के पास संगठन की एक बहुत बड़ी शक्ति मौजूद है, वहीं महागठबंधन में इसका घोर अभाव है। इसबीच निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की समीक्षा के साथ ही SIR के तहत मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा—पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को, तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

TAGGED: 10 क्लस्टर, 243 विस क्षेत्र, 4 सभा, CM, NDA, PM, चुनाव अभियान, महागठबंधन, मेगा प्लान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?