By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

NDA में अब 5 नहीं, महज 2-3 पसंदीदा सीटों पर अड़े चिराग, आगे नहीं होंगे टस से मस

Amit Dubey
Last updated: October 10, 2025 1:10 pm
By Amit Dubey 218 Views
Share
5 Min Read
चिराग, Dy CM, पद, नहीं मांगा, पशुपति पारस, बधाई, तेजस्वी
SHARE

बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। सबकी नजरें चिराग पासवान और मुकेश सहनी पर हैं। इधर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के अंदर कौन कहां से लड़ेगा, किन सीटों पर लड़ेगा, सभी पर चर्चा की जा रही है और बातचीत सम्मानजनक और सकारात्मक हो रही है। NDA सूत्रों ने खबर दी है कि चिराग अपनी पसंदीदा 5 सीटों वाली शर्त्त से पीछे हट गए हैं। अब वे केवल 2 या 3 सीटों पर अड़े हैं जो उन्हें हर हाल में चाहिए। बताया जाता है कि ये 3 सीटें हैं—गोविंदगंज और जमुई जिले कि चकाई तथा सिकंदरा सीट। कहा जा रहा कि इन 3 सीटों की डिमांड को लेकर चिराग पासवान अडिग हो गए हैं।

Contents
सीटों को लेकर खुलकर नहीं बोल रहे चिरागनीतीश, मांझी और भाजपा को दिक्कतलो मार्जिन सीटों पर चिराग की नजर
- Advertisement -

सीटों को लेकर खुलकर नहीं बोल रहे चिराग

हालांकि केंद्रीय मंत्री और एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान सीटों की डिमांड को लेकर मीडिया में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे। लेकिन लगातार मान—मनौव्वल और मुलाकातों के बाद NDA के अंदरखाने से पता चला है कि चिराग पासवान बिहार की दो—3 विधानसभा सीटों की डिमांड को लेकर अडिग हो गए हैं। चिराग हर हाल में ये सीटें चाहते हैं। जानकारी के अनुसार चकाई और सिकंदरा सीट पर चिराग का तर्क है कि फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर तब की एलजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। उनका मानना है कि इन दोनों सीटों पर एलजेपी (आर) का जनाधार है। इसके अलावा चिराग इन दोनों सीटों से इसलिए भी मोह पाले हुए हैं क्योंकि जमुई लोकसभा सीट से इस वक्त उनके जीजा अरुण भारती सांसद हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में खुद चिराग पासवान इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इससे पहले चिराग पासवान के पिता की पार्टी से ही सूरजभान सिंह भी यहां से सांसद रह चुके हैं।

नीतीश, मांझी और भाजपा को दिक्कत

चकाई विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमित कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। सुमित कुमार सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं और इस वक्त बिहार सरकार में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी हैं। वहीं जमुई जिले में चिराग की पसंद वाली दूसरी सीट सिकंदरा एक रिजर्व सीट है। फिलहाल सिकंदरा सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रफुल्ल मांझी विधायक हैं। एनडीए खेमे के सामने दिक्कत यह है कि अगर ये दोनों सीटें एलजेपी आर को दी जाती हैं, तब इससे गठबंधन के दो बड़े नेता जीतन राम मांझी और सीएम नीतीश कुमार नाराज हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि पेच यहीं फंसा है। यहां यह भी बता दें कि सिकंदरा और चकाई दोनों सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के प्रत्याशी का खास प्रदर्शन नहीं रहा था। अकेले लड़ने पर दोनों जगह लोजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

लो मार्जिन सीटों पर चिराग की नजर

चिराग की पसंद वाली तीसरी सीट की बात करें तो वे भाजपा के सिटिंग विधायक वाली गोविंदगंज सीट को लेकर जिद पर अड़े हैं। बताया जाता है कि इस सीट से चिराग पासवान अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को चुनाव लड़वाना चाह रहे। लेकिन भाजपा किसी भी सूरत में यह सीट छोड़ना नहीं चाह रही। इसके अलावा लो मार्जिन सीटों पर भी BJP और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर पेंच फंस रहा है। चिराग लो मार्जिन वाली सीटें अपने लिए मांग रहे, लेकिन एनडीए के बाकी सहयोगी इसपर राजी नहीं हो रहे। ये लो मार्जिन वाली वही सीटें हैं जिन पर 2020 में बहुत कम मार्जिन से एनडीए की जीत हुई थी और चिराग की पार्टी वहां लड़ी थी। इन सीटों में बखरी, साहेबपुर कमाल समेत बेगूसराय की तीन सीटें और खगड़िया की दो सीटें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक़ एनडीए खेमें में चिराग पासवान और BJP के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई हालिया मुलाक़ातें बेहद सकारात्मक कही जा रही हैं। उम्मीद है कि आज शुक्रवार की शाम तक में सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए।

- Advertisement -
TAGGED: 2-3 सीटें, NDA, अड़े, गोविंदगंज, चकाई, चिराग, सिकंदरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?