नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के केना पंचायत अंतर्गत खुरी तट पर स्थित अखिलेश यादव खेल मैदान में अखिलेश यादव खेल महोत्सव के तीसरे दिन फुटबॉल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच का प्रारंभ पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के कुल 14 टीम निबंधित किये गये जिसमें लीग मैच से 7 टीम विजयी होकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। पहला मैच नवादा की टीम और काशीचक की टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
दोनों टीमों का परिणाम एक एक गोल से टाय हो जाने पर पेनाल्टी शॉट कराया गया जिसमें नवादा की टीम जीत हासिल कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इसी प्रकार खराट और रुस्तमपुर टीम के दिलचस्प मुकाबले में रुस्तमपुर ने खराठ की टीम को 5 -3 से पराजित किया। बिहार शरीफ टीम, राजगीर टीम और महाराजगंज की टीम लीग मैच में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला बुधवार को इसी अखिलेश यादव मैदान पर होगा जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को शिल्ड और मेडल के अलावे नगद राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।रेफरी के रूप में रामबिलास सर, शिवकुमार सर, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
