नवादा : जिले की पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे उखाड़ लिये। इसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन अंदर लगा दूसरा ताला नहीं तोड़ सके। चोरों ने घर की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए वाई-फाई के तार भी काट दिये।
वहीं, सीढ़ी के पास लगे एक अन्य कैमरे को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। घटना के समय घर में तरन्नुम परवीन अपने चार छोटे बच्चों के साथ अकेली थी। उनके पति रिजवान आजम दुबई में रहते हैं। पति के विदेश में रहने के कारण तरन्नुम अपने बच्चों के साथ गांव स्थित घर में रहती हैं। देर रात हुई इस घटना से परिवार की चिंता बढ़ गयी है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाया। वे चार कैमरों को उखाड़कर अपने साथ ले गये। इसके अलावा वाई-फाई के तार काटकर नोच दिये और घर के मुख्य गेट में लगा ताला तोड़कर ले गये। हालांकि, अंदर लगा दूसरा ताला नहीं तोड़ सके। सीढ़ी के पास लगे एक अन्य कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बच गया।
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने की बात सामने आयी है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। कैमरे उखाड़कर ले जाने और वाई-फाई के तार काटने से घर की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। अंदर लगा दूसरा ताला नहीं टूटने के कारण चोर घर में प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके।
घटना को लेकर तरन्नुम परवीन ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि चोरी की कोशिश के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
भईया जी की रिपोर्ट