नवादा : जिले के संगीतकार शान लोचन सिंह ने राष्ट्रीय संगीत जगत में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके संगीत निर्देशन में तैयार भक्ति गीत ‘नाचते मिलेंगे हनुमाना’ इन दिनों श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत को मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

‘नाचते मिलेंगे हनुमाना’ को टी-सीरीज प्रार्थना के बैनर तले रिलीज किया गया है। गीत के निर्माता भूषण कुमार और नीलम मुंतशिर हैं। सोनू निगम की आवाज, मनोज मुंतशिर के गीत और शान लोचन सिंह की संगीत रचना ने इस भक्ति गीत को खास पहचान दी है। गीत रिलीज होने के बाद से ही श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नवादा के संगीतकार शान लोचन सिंह की इस उपलब्धि से स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों ने इसे जिले के कलाकार के लिए गौरव की बात बताया है।
भईया जी की रिपोर्ट
