नवादा : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में आयोजित अंतरमहाविद्यालय वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एसएन सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज के प्रतिभागी दीपु कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद वारिसलीगंज लौटे दीपु कुमार का एसएन सिन्हा महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभागार भवन में प्राचार्य डॉ. प्रो. रामचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खिलाड़ी को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
मौके पर क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. निर्मल दास, अधिकारी बिपुल कुमार, विनोद कुमार, रामाशीष कुमार सिंह, प्रो. राजकपूर चौधरी, मकसूद आलम, अनन्त कुमार, रविकांत कुमार और प्रो. रीता कुमारी सहित अन्य लोगों ने दीपु कुमार को सम्मानित किया और उनकी सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर कोच कुंदन कुमार उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट

