नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय नीचे बाजार स्थित राज शिवालय मंदिर परिसर में रविवार की रात छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सदस्यों एवं समाजसेवियों की बैठक हुई। अध्यक्षता नीचे बाजार स्थित छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार सूर्य भगवान एवं छठ मइया मां वैष्णो देवी की गुफा में विराजमान रहेंगे।

श्री सूर्य नारायण मंदिर के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि इस बार पूजा में लगभग पांच से छह लाख का खर्चा रहा है। बनारस और कोलकाता से मशहूर गायिका के द्वारा 18 नवंबर दिन बुधवार को संध्या सात बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है। सूर्य मंदिर के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि इस बार छठ मइया और सूर्य भगवान मां वैष्णो देवी की गुफा में विराजमान रहेंगे।
इस बार समिति के नाम में थोड़ा बदलाव किया गया है।अब समिति का नाम श्री सूर्य नारायण छठ पूजा समिति रखा गया है। बैठक में नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से होनेवाले छठ घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है। छठ व्रतियों के लिए चाय-पानी के साथ पुष्प वर्षा के साथ-साथ कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, रास्ते में लाइट की उत्तम व्यवस्था की जायेगी।
भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर और प्रशासनिक सहयोग की बात कही गयी। मौके पर संतोष सिंह, नवीन कन्धवे, वार्ड पार्षद संतोष कुमार वर्मा, राजू कुमार, सुमित सिंह, दीपक कुमार, श्यामसुंदर पाण्डेय, जवाहर लाल वर्मा, सुनील कैटरर्स, संजय कुमार, सुभाष कुमार, बिट्टू कुमार, राकेश कुमार गोरा, आशीष भदानी, अरुण कुमार साव, सूरज कुमार, निशांत कुमार, गौतम कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

भईया जी की रिपोर्ट
