नवादा : शुक्रवार की देर शाम बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत नवादा जिले में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 64.72 प्रतिशत तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 84.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिले में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी,श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
भईया जी की रिपोर्ट