By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, मगध प्रमंडल बना उपविजेता

Swatva
Last updated: October 16, 2026 3:22 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : ताइक्वांडो के मैदान में नवादा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य समेत नौ पदक अपने नाम किये। उनके दमदार प्रदर्शन के आधार पर बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मगध प्रमंडल को उपविजेता की ट्रॉफी मिली। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नवादा के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

शेखपुरा में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में नवादा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते. वहीं, 13 अक्टूबर को पटना स्थित खेल भवन में आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा की खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य राज ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में आरुष अरिदमन और 55 किलोग्राम भार वर्ग में नीतीश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि अरिदमन ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

रजत पदक अंडर-14 बालक वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुमार ने हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में अंडर-14 बालक वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग के शिवम कुमार, अंडर-17 बालक वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग के करण यादव और 59 किलोग्राम भार वर्ग के प्रज्ञान वैभव शामिल हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रोशनी कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। शेखपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-17 बालक वर्ग में मगध प्रमंडल को ओवरऑल उपविजेता की ट्रॉफी मिली। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सोनू कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मगध प्रमंडल को उपविजेता का ताज दिलाया। सफलता का श्रेय जिला ताइक्वांडो के मुख्य कोच कौशल कुमार और रवि रंजन के साथ मुकुल कुमार, वरुण कुमार, निर्जल कुमार तथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी कन्हैया कुमार, विकास कुमार, सुभाष कुमार और अलीशा राज की मेहनत और मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है कि जिले के खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी साहू और जिला खेल पदाधिकारी रवि जी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल और शिवकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, खेल कार्यालय के सुनील जी एवं राहुल कुमार, पूर्व कराटे कोच रवि शंकर कुमार, नीरज कुमार तथा वरीय खिलाड़ी रूपम पांडेय, स्वीटी कुमारी और आलिया राज सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में जिले के राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी कन्हैया कुमार और विकास कुमार का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र के माध्यम से किया गया था। टीम प्रभारी के रूप में मुकुल कुमार, कौशल कुमार और रवि रंजन ने जिम्मेदारी निभाई।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, ताइक्वांडो, ताइक्वांडो चैंपियनशिप, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लक्ष्मण किला की गुरुगद्दी
मंथन विचार
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती की तैयारीयां तेज, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
बिहारी समाज
मगध प्रमंडल की विद्यालय खेल प्रतियोगिता में संत टेरेसा की टीम ने मारी बाजी, दूसरा स्थान हासिल
बिहारी समाज
शादी कर बसाया संसार, फिर भी पॉक्सो केस से नहीं बच सके पति देव
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लक्ष्मण किला की गुरुगद्दी
मंथन विचार
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती की तैयारीयां तेज, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
बिहारी समाज
मगध प्रमंडल की विद्यालय खेल प्रतियोगिता में संत टेरेसा की टीम ने मारी बाजी, दूसरा स्थान हासिल
बिहारी समाज
शादी कर बसाया संसार, फिर भी पॉक्सो केस से नहीं बच सके पति देव
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती की तैयारीयां तेज, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

नवादा : बिहार केसरी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह…

By Swatva
बिहारी समाज

मगध प्रमंडल की विद्यालय खेल प्रतियोगिता में संत टेरेसा की टीम ने मारी बाजी, दूसरा स्थान हासिल

नवादा : गया जी में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में…

By Swatva
बिहारी समाज

शादी कर बसाया संसार, फिर भी पॉक्सो केस से नहीं बच सके पति देव

नवादा : जिला व्यवहार न्यायालय की अनन्य विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) विकास झा…

By Swatva
बिहारी समाज

दशहरा मेले में 500 स्काउट-गाइड कैडेट संभालेंगे भीड़, श्रद्धालुओं की करेंगे मदद

नवादा : दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?