By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार, 2.70 लाख कैश बरामद

Swatva
Last updated: October 16, 2026 2:56 pm
By Swatva 1 View
Share
6 Min Read
SHARE

नवादा : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को छापेमारी कर धर दबोचा। मामला 12 अक्टूबर की देर शाम की बतायी जाती है। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एसआईटी ने तीनों को शाहपुर थाने के लाल बिगहा गांव की घेराबंदी कर दबोच लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपितों में दो सगे भाई हैं। जबकि एक अन्य विधि विरुद्ध किशोर बताया जाता है। छापेमारी के दौरान इनके घर से पुलिस ने 02 लाख 70 हजार रुपये कैश, 09 स्मार्ट मोबाइल फोन व 02 की-पैड मोबाइल,13 पासबुक, 04 सिम कार्ड व 123 पेज कस्टमर डेटाशीट बरामद किये गये। बताया जाता है कि इस क्रम में दो घरों में छापेमारी की गयी। परंतु इनमें से एक घर बंद पाया गया। गिरफ्तार आरोपितों में 28 वर्षीय संजय रविदास व 22 वर्षीय गुड्डू कुमार शामिल हैं। दोनों आरोपित लाल बिगहा गांव के रामवृक्ष रविदास के बेटे बताये जाते हैं।

आरंभिक पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लोग पीएम मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कस्टमर डेटाशीट से नंबर निकाल कर वे लोग उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें तुरंत लोन दिलाने का आश्वासन देते थे। लोन अप्रूवल के नाम पर वे लोग उपभोक्ताओं से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक डिटेल्स तथा फोटो आदि ले लेते थे। अप्रूवल लेटर भेजने के बाद लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वे लोग उपभाक्ताओं से ठगी करते थे। ठगी की रकम हजार से शुरू होकर लाखों में पहुंच जाती थी। रुपये मंगाने लिए वे लोग विभिन्न बैंक खातों का उपयोग करते थे। बाद में उन खातों से एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लिये जाते थे। इनके पास से जब्त बैंक खातों का अपडेट लिया जा रहा है।

मोबाइल से मिले ठगी से जुड़े कई साक्ष्य आरोपितों के पास से मिले मोबाइल फोन से कई साक्ष्य पुलिस ने बरामद किये हैं। इनमें 123 पेज कस्टमर डेटाशीट शामिल हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इसके अलावा ठगी से संबंधित कई स्क्रीन शॉट बरामद किये गये हैं। आरंभिक जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल फोन में कई चोरी के हैं और इनमें प्रयुक्त सिम विभिन्न राज्यों से फर्जी उपभोक्ताओं के नाम व पते से जारी किये गये हैं। इनमें यूपी व अन्य जगहों से जारी किये गये सिम शामिल हैं।

- Advertisement -

मोबाइल फोन की जांच में आरोपितों के लंबे नेटवर्क का पता चला है। बताया जाता है कि जांच टीम इस बात का पता लगा रही है कि आरोपितों के साइबर ठगी नेटवर्क में कहां-कहां के लोग शामिल हैं। जांच के मुताबिक इनमें से कई ऐसे दूसरी जगहों के नंबर हैं,जिन पर एनसीआरपी पर शिकायतें दर्ज हैं। इससे यह पता चलता है कि साइबर अपराधियों का लंबा नेटवर्क है। यह भी पता चला है कि कस्टमर डेटाशीट का आदान प्रदान भी उन नंबरों द्वारा किया गया है।

छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज इस मामले में 12 अक्टूबर को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज कांड संख्या-99/26 में छह आरोपितों को नामजद किया गया है। इनमें पकड़े गये आरोपितों के दो अन्य भाई संतोष रविदास व पंकज उर्फ सन्नी रविदास शामिल हैं। इनके अलावा एक अन्य आरोपित मनीष राउत भी इनमें शामिल हैं। मनीष लाल बिगहा गांव के हीरा राउत का बेटा बताया जाता है। आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में साइबर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत आरोप लगाये गये हैं। प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गये दोनों आरोपितों को 13 अक्टूबर को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं विधि विरुद्ध किशोर को जेजे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -

डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी साइबर डीएसपी सह साइबर थाना एसएचओ मो. शाहनवाज अख्तर के नेतृत्व में गठित एसआईटी में साइबर थाने के इंस्पेक्टर बलबीर कुमार सिंह, एसआई आलोक कुमार, सिपाही सूरज कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, महिला सिपाही अन्नू कुमारी, गृहरक्षक मोनू कुमार व अवधेश कुमार तथा महिला गृहरक्षक निशा कुमारी व चालक सिपाही विवेक कुमार पासवान शामिल हैं।

अधिकारी का कहना है कि लाल बिगहा में आधा दर्जन लोगों द्वारा साइबर ठगी करने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। तीन पकड़े गये हैं। इनमें एक विधि विरुद्ध बालक है। 2.70 लाख कैश व मोबाइल आदि पकड़े गये हैं। इनलोगों द्वारा पिछले कई वर्षों से मुद्रा लोन के नाम पर लोगों से रुपये ठगे जा रहे थे। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का साक्ष्य मिला है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दशहरा मेले में 500 स्काउट-गाइड कैडेट संभालेंगे भीड़, श्रद्धालुओं की करेंगे मदद
बिहारी समाज
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, मगध प्रमंडल बना उपविजेता
बिहारी समाज
वाहन जांच के दौरान नौ गाड़ियों पर कार्रवाई, 93 हजार रुपये से अधिक वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
दुर्गा पूजा में उपद्रव किया तो खैर नहीं, नवादा पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और अश्रु गैस से निपटने की तैयारी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दशहरा मेले में 500 स्काउट-गाइड कैडेट संभालेंगे भीड़, श्रद्धालुओं की करेंगे मदद
बिहारी समाज
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, मगध प्रमंडल बना उपविजेता
बिहारी समाज
वाहन जांच के दौरान नौ गाड़ियों पर कार्रवाई, 93 हजार रुपये से अधिक वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
दुर्गा पूजा में उपद्रव किया तो खैर नहीं, नवादा पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और अश्रु गैस से निपटने की तैयारी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दशहरा मेले में 500 स्काउट-गाइड कैडेट संभालेंगे भीड़, श्रद्धालुओं की करेंगे मदद

नवादा : दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की…

By Swatva
बिहारी समाज

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, मगध प्रमंडल बना उपविजेता

नवादा : ताइक्वांडो के मैदान में नवादा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन…

By Swatva
बिहारी समाज

वाहन जांच के दौरान नौ गाड़ियों पर कार्रवाई, 93 हजार रुपये से अधिक वसूला जुर्माना

नवादा : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई…

By Swatva
बिहारी समाज

दुर्गा पूजा में उपद्रव किया तो खैर नहीं, नवादा पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और अश्रु गैस से निपटने की तैयारी

नवादा : दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?