नवादा : नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने लम्बीत वेतन भुगतान को ले आंदोलन आरंभ कर दिया है। आंदोलन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जदयू के भावी मुख्यमंत्री के नवादा आगमन व गांधी इंटर स्कूल के सभास्थल व मुख्य पथ पर शहर की गंदगी फैला दी ताकि मंत्री को आंदोलन की वास्तविकता का पता चल सके। सफाई कर्मचारियों का मानना है कि वेतन भुगतान की महीनों से लम्बित पड़ा है। हर बार हड़ताल के बाद वेतन भुगतान का आश्वासन मिलता है लेकिन आंदोलन समाप्त होते ही भुगतान का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

फिलहाल दशहरा का त्योहार चल रहा है लेकिन लम्बीत वेतन का भुगतान नहीं किये जाने से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपर से अधिकारियों द्वारा सफाई पर जोर तो दिया जा रहा है लेकिन वेतन भुगतान के मामले में चुप्पी साध ली जाती है। ऐसे में ” भूखे भजन” यानी सफाई संभव नहीं है। अब जब स्वास्थ्य मंत्री के सभास्थल समेत मुख्य पथ पर कचरा फेंक विरोध के बावजूद वेतन भुगतान नहीं हुआ तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
भईया जी की रिपोर्ट
