नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तीन फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया।थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान लगातार जारी है।

इस क्रम में थाना कांड संख्या 488/26, के अभियुक्त अरुण कुमार पिता बिलास मांझी अकबरपुर हाट पर, थाना कांड संख्या 508/26 के आरोपी सतीश चौधरी पिता सीता चौधरी ग्राम खरौंधी थाना सिरदला व इश्तेहार वारंटी तेतर यादव पिता कन्हैया यादव ग्राम नावाडीह को अधिकारियों व पुलिस जवानों की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शराब व फरार अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट
