नवादा : जिले में सड़क पर बाइक स्टंट बाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रफ्तार का जुनून, तो कभी चलती बाइक पर खड़े होकर करतब दिखाने का शौक। सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किए जा रहे एक वीडियो ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और युवाओं की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग-20 का है, जिसमें दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक खतरनाक अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

दोनों युवक अपनी-अपनी चलती बाइक पर खड़े होते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, दोनों अपने हाथ भी ऊपर उठा देते हैं। यानी जिस समय सड़क पर बाइक को संतुलित रखने और आसपास के वाहनों पर नजर रखने की जरूरत है, उसी समय स्टंट के नाम पर जोखिम को और बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की वास्तविक जगह, समय और पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
भईया जी की रिपोर्ट
