नवादा : जिले के नेशनल हाईवे 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छः माईल के समीप मैजिक एवं ई रिक्शा की टोरदार टक्कर में मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा पर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार, मैजिक नवादा से रजौली के मुरहेना सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान छः माईल के समीप विपरित दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण मैजिक वाहन सड़क पर पलट गया जबकि ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्डे में पलट गई जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घायलों में रहे मुरहेना गांव के मो० जरार आलम (50 वर्ष) की मौत ईलाज के क्रम में हो गया। शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक की परिजनों को पोस्टमार्टम कराकर शव को सौंप दियो जबकि दोनों दुर्घटनाग्रसत वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मृतक जरार आलम मुरहेना गांव में किराना का दुकान चलाते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट