नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार डीह पर पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आपसी सहमति से समाधान कराया। विवाद उनके निजी चालक के परिवार में चल रहा था।
निजी चालक के पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर स्वयं उनके पुत्र अफरोज को घर भेजा। परिवार में पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। तत्काल बाद स्वयं उनके घर पहुँची जहां परिवार के बीच चल रहे विवाद की जानकारी मिलते ही सभी को बैठाकर समझाया-बुझाया।
अफरोजा की पहल पर अफरोज ने अपने वालिद से माफी माँगी। साथ ही बेटे, बहू और पोते साहिल को समझाया कि परिवार में आपसी प्रेम, सम्मान और मेल-मिलाप बनाए रखना बेहद जरूरी है। बहू को भी अपने ससुर की सेवा और देखभाल करने की नसीहत दी।
सभी को उन्होंने समझाया कि परिवार की असली ताकत एकता में है। घर के सभी सदस्य आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहें और एक-दूसरे का सहारा बनें। उन्होंने कहा कि बातचीत, समझदारी और आपसी सम्मान से बड़े से बड़ा पारिवारिक विवाद चुटकी में सुलझाया जा सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट
