नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसला में शिक्षक सुरेंद्र कुमार के उच्च माध्यमिक विद्यालय धनवां (हिसुआ) में स्थानांतरण पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विद्यालय परिवार ने विदाई समारोह आयोजन किया ।
वक्ताओं ने विद्यालय में उनके दो वर्षों के निष्ठापूर्ण योगदान और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। शिक्षकों व छात्रों ने पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
मौके पर शिक्षक शंभू, मुकेश, उदय, विकास, दीपक, संजय, पंकज, अनुपमा, संजू, सिमरण, काजल, दीपा व कुमारी माधुरी समेत अन्य उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट