नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश द्वारा अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु समाहरणालय परिसर में बनाए गए आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया गया। अत्यधिक भीड़ एवं आगंतुकों की सुविधा को देखते हुए 10 अक्टूबर 2026 से समाहरणालय के बजाय हरिश्चन्द्र स्टेडियम में अंचलवार कुल 15 काउंटर स्थापित किए गए हैं।
आवेदकों की सुविधा के लिए काउंटरों का विवरण निम्नवत् है—1. नवादा सदर — काउंटर संख्या 01 एवं 02. वारिसलीगंज — काउंटर संख्या 03. पकरीबरावाँ — काउंटर संख्या 04 हिसुआ
— काउंटर संख्या 05 नारदीगंज
-काउंटर संख्या 06 कौआकोल
— काउंटर संख्या 07 काशीचक
— काउंटर संख्या 08 रोह
— काउंटर संख्या 09 गोविंदपुर
— काउंटर संख्या 10 अकबरपुर
— काउंटर संख्या 11 रजौली
— काउंटर संख्या 12 सिरदला
— काउंटर संख्या 13 नरहट
— काउंटर संख्या 14 मेसकौर
जिला प्रशासन द्वारा स्टेडियम परिसर में आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल, साफ-सफाई एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया है। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, विशेषकर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, लाभुकों को आवेदन प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करने हेतु विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि उन्हें आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन, द्वारा पात्र वासभूमिहीन लाभुकों से अपील की है कि वे अभियान बसेरा के तहत वासभूमि प्राप्त करने हेतु अपने संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए लाभुकों को राज्य मुख्यालय अथवा जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। बावजूद, जो लाभुक जिला मुख्यालय आकर आवेदन जमा करना चाहते हैं, वे समाहरणालय परिसर में न आकर हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित संबंधित अंचल के काउंटर पर अपना आवेदन जमा करें।
भईया जी की रिपोर्ट
