नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से गुमशुदा 3 बच्चों को जितिया के पारण दिन पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बताया जाता है कि राजगीर के स्थानीय लोगों ने वायरल तस्वीर के आधार पर बच्चों को पकड़ा और राजगीर आरपीएफ को बच्चे को सुपुर्द कर दिया।
राजगीर आरपीएफ ने बच्चों की बरामदगी की सूचना कादिरगंज थाने को दी। बच्चे घर से घूमने के बहाने निकले थे तथा गांव के ही एक दोस्त से पैसे लिये थे। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बच्चों की सकुशल बरामदगी की सूचना परिजनों को दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट