नवादा : जिले का नारदीगंज अंदर बाजार स्थित डाकघर को नए भवन में स्थानांतरित किया गया। अब यह डाकघर नारदीगंज मेन रोड पर मिर्चायगंज के समीप नए भवन में आ जाने से लोगों का असुविधाओं के साथ सुरक्षा का अहसास करायेगा। डाक अधीक्षक अरविन्द कुमार, डाक निरीक्षक रवि प्रकाश और डाक निरीक्षक सुभाष कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मौके पर डाकपाल अभय शंकर सुमन, डाकपाल इंदू कुमारी, डाक सहायक अरविन्द कुमार, भीमसेन, सोनू कुमार सिन्हा, अमित कुमार, भारतीय ग्रामीण डाक संघ के रामवृक्ष प्रसाद, नवनीत कुमार, अविनाश, अशोक पांडेय, विकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
डाक अधीक्षक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग हमेशा तत्पर है। इस शाखा में विभाग के माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। डाकघर में बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान बचत पत्र, मासिक आय योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आवर्ती जमा, टाइम डिपॉजिट समेत अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पोस्ट ऑफिस पहले अंदर बाजार, नारदीगंज में पीएनबी बैंक के निकट था, जो अब स्थानांतरित होकर इस नए भवन में कार्य संपादित करेगा। ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी, सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मौके पर अभिकर्ता रजनीश कुमार (गुड्डू), मनोज सिंह, संजय कुमार, गुलशन कुमार, समीर समेत अन्य मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट