नवादा : नगर में नौ कॉलेजों के खिलाड़ियों ने शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गया कॉलेज के प्रकाश भारद्वाज और आरएमडब्ल्यू कॉलेज की कायनात अस्मत ने व्यक्तिगत वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम वर्ग का परिणाम घोषित। प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के नौ कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार कुंडु एवं कॉलेज खेल प्रभारी डॉ. पदम प्रबोध की देखरेख में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी, विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. सुदर्शन रॉय, महाविद्यालय के प्रभारी डॉ. आशीष कुमार कुंडु, वरीय प्राध्यापक डॉ. एम. जेड. शहजादा, डॉ. साधना कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. पदम प्रबोध, मुख्य निर्णायक डॉ. गोपाल प्रसाद एवं सहायक निर्णायक डॉ. जेपी सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने छात्रों के विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी खेल से जुड़ी उपलब्धियों और इसके महत्व की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. एम. जेड. शहजादा ने किया।
पंजीयन कार्य में लगे प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार शाह, डॉ. सरिता कुमारी एवं प्रो. विकास कुमार निराला ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल नौ कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इनमें छह कॉलेजों की महिला एवं पुरुष वर्ग की दो-दो टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता में केएलएस कॉलेज, आरएमडब्ल्यू कॉलेज, गया कॉलेज गयाजी, एएम कॉलेज गयाजी, जीबीएम कॉलेज गयाजी, जे.जे. कॉलेज गयाजी, एस.एन. सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद, एस.एन. सिन्हा कॉलेज जहानाबाद और आरएलएसवाई कॉलेज औरंगाबाद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य निर्णायक डॉ. गोपाल प्रसाद एवं सहायक निर्णायक डॉ. जेपी सिन्हा की घोषणा के अनुसार व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में गया कॉलेज गयाजी के प्रकाश भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिकेत कुमार द्वितीय और गया कॉलेज गयाजी के एमडी मोअज्जम तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा की कायनात अस्मत ने प्रथम स्थान हासिल किया। जे.जे. कॉलेज गयाजी की गुड़िया कुमारी द्वितीय और गया कॉलेज गयाजी की अंकिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कॉलेज की ओर से जारी परिणाम के अनुसार पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में गया कॉलेज गयाजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एस.एन. सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद एवं गया कॉलेज गयाजी की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जे.जे. कॉलेज गयाजी तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा की टीम प्रथम स्थान पर रही। एस.एन. सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद एवं गया कॉलेज गयाजी की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि केएलएस कॉलेज नवादा की टीम को तृतीय स्थान मिला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार शाह ने किया।
इस अवसर पर वरीय प्राध्यापक डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, प्रो. अभिषेक आशीष, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, प्रो. आजम, डॉ. मुकेश कुमार, प्रो. सत्येंद्र पासवान, डॉ. वाहिद हसन रजा, डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शिवचंद्र कुमार, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. राहुल सूर्य दिनेश, डॉ. शरद सुमन मिश्रा, रणवीर सिंह, प्रधान सहायक शशि भूषण, जावेद इकबाल, राजेश कुमार, राममोहन कुमार, देव कुमार देव, विनय कुमार, प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार, नवीन कुमार, विकास कुमार, राहुल कुमार, डेगन प्रसाद समेत अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट