नवादा : पटना शिक्षक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने के लिए एनडीए ने कमर कस लिया है। पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर चुनाव को काफी गंभीरता से लिया गया है।पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रो नवल किशोर यादव एमएलसी हैं तो पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार पिछले 18 वर्षों से एमएलसी हैं। नवल पांच तो नीरज तीन बार चुनावी जीत हासिल कर चुके है।
यानी नवल छक्का तो नीरज चौका लगाने को बेताब हैं। दोनों ही एंटी इन्कामबेंसी का सामना कर रहे हैं, इसलिए इस चुनाव में दोनों अपनी ओर से खून पसीना खूब बहा रहे हैं।नवल यादव विधालयों में तो नीरज स्नातकों के बीच जा रहे हैं । संपर्क में कोई छूट न जाए इसका ख्याल खास तौर पर कर रहे।
नवल किशोर यादव हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी सभी प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करा नया रिकॉर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं । दूसरी ओर जेडीयू के नीरज कुमार बाहुबली अनंत सिंह से वाक्युद्ध में दो दो हाथ करने के बाद लगातार स्नातक मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।
अनन्त सिंह के विरोध का कितना असर होगा इससे बेपरवाह नीरज कुमार भी दावा कर रहे हैं कोई चुनौती नहीं पूरी जेडीयू मेरे साथ है। किसी के विरोध का कोई मतलब नहीं है चौका लगाएंगे हर हाल में। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिये निशांत कुमार समेत पार्टी के सभी बड़े नेता पटना, नालंदा, नवादा में सघन कार्यक्रम चलाएंगे। यानी पार्टी ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ने का मन बनाया है।
दोनों का यानी नवल और नीरज का नॉमिनेशन का कार्यक्रम भी ज्वाइंट होगा जिसमें भाजपा जेडीयू समेत तमाम एनडीए नेताओं की मौजूदगी होगी। नॉमिनीशेन में शक्ति प्रदर्शन की जोरदार तैयारी है।इस प्रकार नामांकन में अनंत सिंह के समर्थित डॉ अनुज सिंह के एक अक्टूबर के शक्ति प्रदर्शन का जबाब एनडीए द्वारा दिए जाने की तैयारियां आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट