नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर विभिन्न न्यायालयों से जारी दस गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय को भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों के गैर जमानतीय वारंट प्राप्त होते ही अधिकारियों की अलग-अलग टीम का गठन कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर एकसाथ की गयी छापामारी में दस गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में बाजार के रणवीर तिवारी व बलिया बुजुर्ग के राहुल कुमार आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि त्योहार के पूर्व वैसे लोगों की जो न्यायालय से फरार चल रहे हैं और जिनके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत है गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने वैसे लोगों से जो न्यायालय से फरार चल रहे हैं जिनके विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानतीय वारंट निर्गत कर रखा है त्योहार से पूर्व न्यायालय में स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर जमानत लेने की अपील की है ताकि पुलिस कार्रवाई से अपने आपको बचा सकें।
भईया जी की रिपोर्ट