अरवल – समाज सेवी रविंद्र कनौजिया ने अरवल के जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर एसडीएम संजीव कुमार से मिलकर अवगत कराया।अनुमंडल कार्यालय में लिखित आवेदन देकर एवं कुछ विषयों पर मौखिक तौर भी ध्यान आकृष्ट करवाया। दिए गए आवेदन में बताया गया कि अत्यंत गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर लाभुकों में नाराजगी व्याप्त है कई अपात्र लोगों को भी आवास सूची में नाम जोड़ दिए गए हैं और उन्होंने कहा कि पांच किलो मिलने वाले राशन गरीबों तक मात्र 4 किलो ही पहुंचते हैं,
उन्होंने अरवल शहर ब्लाक एरिया में जाम की समस्याओ से भी अवगत कराया, रविंद्र कनौजिया ने कहा कि किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए बहुत सारी परेशानियां झेलना पड़ रहा है, उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रहे हैं, उन्होंने कहा कि बजारों में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो पर रोकथाम लगना चाहिए, मिलावटी खाद्य सामग्रियों से ग्राहकों एवं आम जनता के सेहत पर बुरा असर पड रहा हैं। लेकिन मिलावट रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
