By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक

Swatva
Last updated: September 29, 2026 10:40 am
By Swatva 2 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन तथा अभियोजन की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करना था। बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, उत्पाद, श्रम, सामान्य वाद सहित विभिन्न श्रेणियों के लंबित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित वादों की संख्या, निष्पादन की प्रगति तथा मामलों के निष्पादन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजकों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कम प्रगति वाले मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित लोक अभियोजकों से कारण-पृच्छा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियोजन की निष्पादन दर में सुधार के लिए सुनियोजित एवं प्रभावी रणनीति के साथ कार्य किया जाए। साथ ही प्रत्येक माह अभियोजन की प्रगति की समीक्षा करने एवं प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियोजकों को लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अभियोजकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अभियोजन की सफलता के लिए पुलिस एवं अभियोजकों के बीच बेहतर समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 409 से संबंधित मामलों में गवाहों की अनुपस्थिति के कारण आरोपियों के रिहा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में कुल 454 कांड लंबित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, नवादा, डीएसपी मुख्यालय, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो, एनडीपीएस एवं एससी/एसटी) सहित जिले के सभी लोक अभियोजक उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, Nawada news, Nawada update, अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम, नवादा, पॉक्सो अधिनियम, समीक्षा बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

समीक्षा बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को बिंदुवार दिया गया आवश्यक निर्देश
बिहारी समाज
पुत्र को पिता की हत्या के लिए उम्रकैद व अर्थदंड की सजा, मात्र 23 महीने में आया फैसू
लेटेस्ट न्यूज़
नवरात्रि पर सजेगा डांडिया का रंग, 13 अक्टूबर को महोत्सव
बिहारी समाज
पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

समीक्षा बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को बिंदुवार दिया गया आवश्यक निर्देश
बिहारी समाज
पुत्र को पिता की हत्या के लिए उम्रकैद व अर्थदंड की सजा, मात्र 23 महीने में आया फैसू
लेटेस्ट न्यूज़
नवरात्रि पर सजेगा डांडिया का रंग, 13 अक्टूबर को महोत्सव
बिहारी समाज
पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

समीक्षा बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को बिंदुवार दिया गया आवश्यक निर्देश

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के…

By Swatva
बिहारी समाज

नवरात्रि पर सजेगा डांडिया का रंग, 13 अक्टूबर को महोत्सव

नवादा : 13 अक्टूबर को नगर क्षेत्र के माहुरी वैश्य सेवा सदन…

By Swatva

पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना

नवादा : नगर थाना क्षेत्र में ठगी का एक ऐसा मामला सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

पीस फार जस्टिस की बैठक में कार्यसमिति का किया गया गठन

नवादा : पीस फॉर जस्टिस फोरम की जिला कार्यसमिति पुनर्गठन को लेकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?