By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

समीक्षा बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को बिंदुवार दिया गया आवश्यक निर्देश

Swatva
Last updated: September 29, 2026 11:23 am
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल – पुलिस अधीक्षक, अरवल के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना स्तर की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं कल्याण, अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई, लंबित कांडों के निष्पादन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, थाना स्तर पर अनुशासन एवं कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

साथ ही, पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं उनकी कार्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया। अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए सूचना के आधार पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

थानों में लंबित कांडों की नियमित समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने तथा मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आवश्यक साक्ष्यों के संकलन, गवाहों के बयान एवं अन्य अनुसंधानात्मक कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने को कहा गया। थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों एवं अपराध की प्रवृत्तियों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया गया। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाकर अपराध की रोकथाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

सूखा नशा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

- Advertisement -

अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्रों में निरंतर एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील स्थानों, बाजार क्षेत्रों, बैंक/एटीएम, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी प्रतिष्ठानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने को कहा गया। लंबित वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए न्यायालय के आदेशों का नियमानुसार एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक, नशे के कारोबार पर अंकुश, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने, आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal updates, अरवल, पुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार
बिहारी समाज
पुत्र को पिता की हत्या के लिए उम्रकैद व अर्थदंड की सजा, मात्र 23 महीने में आया फैसू
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प
बिहारी समाज
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल
अपराध बिहारी समाज
जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार
बिहारी समाज
पुत्र को पिता की हत्या के लिए उम्रकैद व अर्थदंड की सजा, मात्र 23 महीने में आया फैसू
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

भगत सिंह के जन्मदिन पर अरवल में देशव्यापी इंकलाब मार्च, वोट के अधिकार की रक्षा का लिया गया संकल्प

अरवल - शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाकपा-माले जिला…

By Swatva
होटल, रेप, वीडियो, बेगूसराय, युवती, पिटाई
अपराध

होटल में पिटाई के बाद महिला से चाकू की नोंक पर रेप, बेगूसराय का वीडियो वायरल

बेगूसराय से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है।…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जीविका के बीस साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार

अरवल - 2 अक्टूबर को बैदराबाद स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित…

By Swatva
बिहारी समाज

नवरात्रि पर सजेगा डांडिया का रंग, 13 अक्टूबर को महोत्सव

नवादा : 13 अक्टूबर को नगर क्षेत्र के माहुरी वैश्य सेवा सदन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?