नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज मोड़ के समीप पिपरापोखर गांव निवासी महिला नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गई। पीड़िता प्रमोद पासवान की पत्नी कृति कुमारी ने बताया कि वह वारिसलीगंज बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और अलीगंज जाने के लिए किराये के पैसे मांगे। एक युवक ने भूखा होने और खाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कही।

पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने किसी अन्य व्यक्ति से पैसे दिलाने की बात कही। इसी दौरान दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया। दोनों युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके पीछे-पीछे हनुमान नगर जाने वाली गली स्थित अलंकार ज्वेलर्स के मकान तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां दोनों ने महिला को एक प्लास्टिक दिया और चेहरे पर रुमाल जैसा कुछ रख दिया, जिससे वह अचेत हो गई।
इसके बाद उसके मोबाइल, सोने के कान की बाली और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। आरोपियों ने महिला को एक टोटो में बैठा दिया। होश में आने पर महिला ने अपना सामान गायब पाया। इसके बाद उसने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़िता ने पकरीबरावां थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
भईया जी की रिपोर्ट

