नवादा : पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भील नवादा पहुंचे। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड द्वारा सम्मानपूर्वक सलामी दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रखने पर जोर दिया। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भ
दिये गये।
समीक्षा बैठक में विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों के साथ लंबित कांडों, वारंट, इश्तिहार, कुर्की और पुलिस गश्ती की समीक्षा की गयी। डीआईजी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामलों में निर्धारित कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। नियमित और सघन गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करते हुए अफवाह, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए थाना स्तर से लेकर वरीय अधिकारियों तक बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

डीआईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने को कहा। बैठक में पुलिस गश्ती, लंबित मामलों के निष्पादन और वांछित कार्रवाई की समीक्षा के साथ आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।
भईया जी की रिपोर्ट

