नवादा : नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया में बदमाशों की गोलीबारी में युवक को गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया। गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन सदर अस्पताल में मौजूद हैं। घटना किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस युवक की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने के बाद युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में गोली लगने के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस युवक से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ घटना की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।
इस बावत नगर थानाध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। फिलहाल युवक की पहचान और उसके घर-पते का पता लगाया जा रहा है। युवक का नाम और पता सत्यापित करने के साथ ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटा रही है। युवक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद मामले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।
भईया जी की रिपोर्ट